Breaking News: आज की बड़ी खबरें 31 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 31 July 2025 4:49 PM IST
लोकसभा: ‘हम अपने राष्ट्रीय हितों पर प्रतिबृद्ध’, US टैरिफ पर बोले पीयूष गोयल
लोकसभा: ‘हम अपने राष्ट्रीय हितों पर प्रतिबृद्ध’, US टैरिफ पर बोले पीयूष गोयल
- 31 July 2025 4:36 PM IST
गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने उत्तराखंड को लेकर दी प्रतिक्रिया
गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा, "उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है और रेड अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद हमें केदारनाथ में समस्या का सामना करना पड़ा। मनकुटिया के पास एक बड़ा भूस्खलन हुआ, जिसके कारण यात्रा को फिलहाल स्थगित किया गया है और सभी लोग सुरक्षित हैं। SDRF और प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहे हैं। जैसे ही मार्ग साफ और सुरक्षित हो जाएगा, तीर्थयात्रियों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।"
- 31 July 2025 4:15 PM IST
मालेगांव ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान
मालेगांव ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "मैं कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। इतने लंबे समय इन बेकसूर लोगों ने जेल में समय बिताया है। आज कोर्ट ने उन्हें बेकसूर साबित किया है। यह उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जिन्होंने इसे 'भगवा आतंकवाद' कहा था। कोर्ट का निर्णय बेकसूर लोगों को बहुत राहत देने वाला निर्णय है।"
- 31 July 2025 4:01 PM IST
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहम मुद्दे पर दी जानकारी
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "एनसीडीसी (राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम) सहकारी समितियों को ऋण प्रदान करता है। आज 'सहायता अनुदान' के माध्यम से इसकी पूंजी बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये कर दी गई है। ये ऋण लगभग 8.25 लाख सहकारी समितियों को जाते हैं, जिनके 29 करोड़ सदस्य हैं और 94% किसान इससे जुड़े हैं। एनसीडीसी द्वारा दिए गए ऋण की रिकवरी दर लगभग 99.8% है। नेट एनपीए शून्य है। इस प्रकार की वित्तीय सहायता प्रणाली का और विस्तार करने के लिए सरकार 4 वर्षों में 2,000 करोड़ रुपये आवंटित करेगी, जैसा कि आज कैबिनेट ने मंजूरी दी है। 500 करोड़ रुपये से कुल 20,000 करोड़ रुपये की लैंडिंग संभव होगी।"
- 31 July 2025 3:51 PM IST
ओवल स्टेडियम में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच में टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
ओवल स्टेडियम में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 5वें और अंतिम टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
- 31 July 2025 3:42 PM IST
इटारसी-नागपुर के बीच चौथी रेल लाइन को मिली मंजूरी
इटारसी-नागपुर के बीच चौथी रेल लाइन को मंजूरी मिल गई है।
- 31 July 2025 3:30 PM IST
मालेगांव ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर योग गुरु बाबा रामदेव ने दिया बयान
मालेगांव ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, "हिंदू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद कहकर दहशत फैलाई गई। कुछ लोगों की हिंदुत्व, सनातन और भगवा को बदनाम करने की योजना थी। अब उनकी योजना विफल हो गई है। सच्चाई पूरी दुनिया के सामने आ गई है। अब कोई भी हिंदू आतंकवाद या भगवा आतंकवाद कहकर भारत के सनातन धर्म को बदनाम नहीं कर पाएगा।"
- 31 July 2025 3:22 PM IST
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मालेगांव ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर दी प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मालेगांव ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर कहा, "जिस प्रकार से कांग्रेस की UPA सरकार ने 'भगवा आतंकवाद', 'हिंदू आतंकवाद' का नैरेटिव सेट करने के लिए षड्यंत्र रचा और मालेगांव का पूरा मामला तैयार किया, आज उसका पर्दाफाश हो चुका है। कोर्ट ने सबूतों के आधार पर सारी चीजें सामने रखी हैं। एक प्रकार से केवल वोट की राजनीति के लिए, अपने वोट बैंक और विशेष वर्ग के वोट बैंक को खुश करने के लिए जिस प्रकार का नैरेटिव लाने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया था। आज पूरा देश उसकी निंदा कर रहा है। हमारी मांग है कि कांग्रेस को इस पर माफी मांगनी चाहिए। विशेष रूप से हिंदू आतंकवाद या भगवा आतंकवाद कह कर कांग्रेस ने तमाम भारतवासियों का जो अपमान किया है, उसके लिए कांग्रेस माफी मांगे।"
- 31 July 2025 3:05 PM IST
बागेश्वर में एक बच्चे की चिकित्सा सुविधा में लापरवाही के कारण मौत के मामले पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रतिक्रिया
बागेश्वर में एक बच्चे की चिकित्सा सुविधा में लापरवाही के कारण मौत के मामले पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "यह बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे यहां स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक प्रकार से संचालित करना, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके बावजूद बहुत सारी चुनौतियां भी हैं। लेकिन यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी, चाहें वह किसी भी विभाग का हो, अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही करता है, या संवेदनहीनता करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई और उत्तदायित्व तय करना सरकार का काम है। हमने जांच के निर्देश दिए हैं, जो भी इसमें दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।"
- 31 July 2025 2:55 PM IST
एव्हीजे कंपनी में भीषण हादसा...बॉयलर से झुलसे छह श्रमिक, नागपुर रेफर
सौंसर के औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों के शोषण और मनमानी कार्य प्रणाली को लेकर चर्चित एव्हीजे फैक्ट्री में बुधवार दोपहर हुए भीषण हादसे में छह श्रमिक बुरी तरह से झुलस गए। फैक्ट्री में बॉयलर सफाई के दौरान यह हादसा हुआ है।
Created On :   31 July 2025 8:03 AM IST