Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 04 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव
04 सितंबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 4 Sept 2025 7:30 PM IST

    इंदौर के एमवाय अस्पताल में बच्चों की मौत हादसा नहीं हत्या राहुल गांधी

    मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के काटने से दो नवजात शिशुओं की मौत को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने इसे हादसा नहीं बल्कि हत्या करार दिया।

  • 4 Sept 2025 7:12 PM IST

    पहली बार जीएसटी लागू करने को लेकर क्या बोले- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब पहली बार जीएसटी 8 साल पहले लागू किया था। इसको लेकर उन्होंने कहा, 8 साल पहले जब GST लागू हुआ था, तो कई दशकों का सपना साकार हुआ था। यह चर्चा मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद शुरू नहीं हुई। ये चर्चाएं पहले भी होती थीं लेकिन कभी कोई काम नहीं हुआ। GST आज़ाद भारत के सबसे बड़े आर्थिक सुधारों में से एक था। दरअसल, ये सुधार देश के लिए समर्थन और विकास की डबल खुराक हैं। एक तरफ़ देश के आम लोगों का पैसा बचेगा, तो दूसरी तरफ़ देश की अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी।"

  • 4 Sept 2025 6:45 PM IST

    भाजपा के लोगों ने सड़कों पर गुंडागर्दी की: तेजस्वी यादव

    RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "भाजपा और NDA द्वारा आयोजित बिहार बंद सुपर फ्लॉप रहा। भाजपा और NDA को एक भी आम आदमी का समर्थन नहीं मिला, बल्कि भाजपा के लोगों ने सड़कों पर गुंडागर्दी की। महिलाओं और शिक्षकों के साथ बदतमीजी की गई, एम्बुलेंस रोकी गईं, आम नागरिकों को जबरन परेशान किया गया। ये सारी तस्वीरें आज बिहार बंद में देखने को मिलीं, यानी बंद का जो आयोजन प्रधानमंत्री और भाजपा के लोगों ने किया था, उसे बिहार के एक भी नागरिक का समर्थन नहीं मिला।"

  • 4 Sept 2025 6:27 PM IST

    GST में हुए सुधारों से कुछ आवश्यक वस्तुओं की खपत बढ़ेगी: मंत्री विक्रमादित्य सिंह

    हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने GST में हुए सुधारों पर कहा, "हम अभी इसका अध्ययन करेंगे लेकिन जैसा कि देखा जा सकता है, 5% और 18% के दो स्लैब हैं। निश्चित रूप से, कुछ आवश्यक वस्तुओं की खपत बढ़ेगी क्योंकि उनकी कीमतें कम हो गई हैं। कहा गया है कि इसे 22 तारीख से लागू किया जाएगा... सुधार अच्छी बात है, ये होने चाहिए। हम इसका अध्ययन करेंगे और हिमाचल इससे कैसे लाभान्वित हो सकता है, क्योंकि हिमाचल भी एक छोटा विनिर्माण केंद्र है, दवाओं का एक विनिर्माण केंद्र है।

  • 4 Sept 2025 6:10 PM IST

    पीएम मोदी ने सचमुच ऐतिहासिक व्यवस्था का आश्वासन दिया है: भाजपा सांसद

    भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने GST सुधार 2025 पर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सचमुच ऐतिहासिक व्यवस्था का आश्वासन दिया है। कर चूक को तर्कसंगत बनाकर पूरी अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम दिया गया है। इससे उत्पादन में वृद्धि होगी। ये सुधार ऐतिहासिक हैं। शिक्षा पर 0% GST, कैंसर और जीवन रक्षक दवाओं पर 0% GST, चिकित्सा बीमा पर 0% GST। हम उन गिने-चुने देशों में से एक हैं जहां स्वास्थ्य बीमा पर 0% GST है।

  • 4 Sept 2025 5:56 PM IST

    दीवाली से पहले एक बहुत बड़ा तोहफा आने वाला है: रिजिजू

    केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने GST सुधार 2025 पर कहा, "आज से कुछ साल पहले तक हमारे देश में कोई ऐसी व्यवस्था की कल्पना भी नहीं कर सकता था। इसमें आम लोगों के जीवन की चीजे बहुत सस्ती हो जाएंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की थी कि दीवाली से पहले एक बहुत बड़ा तोहफा आने वाला है।

  • 4 Sept 2025 5:45 PM IST

    मैं बिहार की माताओं का धन्यवाद करता हूं: सम्राट चौधरी

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "मैं बिहार की माताओं का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने शांतिपूर्ण बंद में भाजपा महिला मोर्चा का साथ दिया। मैं शांतिपूर्ण बंद को सफल बनाने के लिए बिहार की सभी महिलाओं और युवाओं का धन्यवाद करता हूं।"

  • 4 Sept 2025 5:16 PM IST

    कोचिंग सेंटर के बाहर एक व्यक्ति को गोली मारी

    मनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कोचिंग सेंटर के बाहर आज एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। पटना के SP सिटी भानु प्रताप सिंह ने कहा, "राहुल नाम के एक व्यक्ति को उसके कोचिंग संस्थान के पास गोली लगी है। गोली चलाने वाले की पहचान हो गई है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि यह राहुल और उस पर गोली चलाने वाले व्यक्ति के बीच एक वीडियो को लेकर हुआ आपसी मामला है। 

  • 4 Sept 2025 5:01 PM IST

    GST लगभग समाप्त: ब्रजेश पाठक

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने GST दरों में सुधार पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से देश की जनता से जो वादा किया था कि GST दरों में बदलाव होगा, प्रधानमंत्री ने जनता को यह तोहफा मात्र 20 दिनों में दिया है। दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं पर GST लगभग समाप्त या कम कर दिया गया है। 

  • 4 Sept 2025 4:31 PM IST

    हमें चिंता है जीएसटी संसोधन से राज्यों को परेशानी होगी: ओवैसी

    AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने GST सुधारों पर कहा, "हमें चिंता है कि इससे राज्यों को परेशानी होगी, राज्यों को मुआवजा दिया जाना चाहिए, या उन्हें उपकर के दायरे में लाया जाना चाहिए।

Created On :   4 Sept 2025 8:11 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story