Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्लीB। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 5 March 2025 10:20 AM IST
कच्चे तेल की कीमत घटी
आज (05 मार्च, 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 70.95 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 67.82 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
- 5 March 2025 10:15 AM IST
भारतीय रुपया में बढ़त
भारतीय रुपया बुधवार को मामूली बढ़त के साथ 87.23 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, कल मंगलवार को 87.27 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 5 March 2025 10:10 AM IST
बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 168 अंक उछला
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बावजूद देश का शेयर बाजार आज (05 मार्च 2025, बुधवार) मामूली बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 168.54 अंक यानि कि 0.23 प्रतिशत बढ़कर 73,158.47 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी भी 44.70 अंक यानि कि 0.20 प्रतिशत बढ़कर 22,127.35 के स्तर पर खुला।
- 5 March 2025 10:02 AM IST
1 अप्रैल से टैरिफ शुरु कर सकता है यूएस
ट्रंप 1 अप्रैल से टैरिफ शुरु कर सकते है, दूसरे देशों ने दशकों से अमेरिका के खिलाफ टैरिफ का यूज किया
- 5 March 2025 9:53 AM IST
अमेरिका पर टैरिफ लगाने वाले देश को देना होगा टैरिफ
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा अगर कोई देश अमेरिका में अपना सामान नहीं बनाता हैं तो उसे टैरिफ देना पड़ेगा और कुछ केस में बढ़ाकर देना
- 5 March 2025 9:44 AM IST
ट्रप की टैरिफ प्लानिंग
अमेरिका की बारी है कि टैरिफ का इस्तेमाल उन देशों के खिलाफ लगाए जिन्होंने अमेरिका के खिलाफ लगाया है।
- 5 March 2025 9:36 AM IST
भारत के टैरिफ पर बोले ट्रंप
भारत 100% टैरिफ लगाता है, ये अमेरिका के लिए कतई ठीक नहीं, दो बार इंडिया का नाम लेकर ट्रंप दे गए कड़वी गोली
- 5 March 2025 9:20 AM IST
ट्रंप की टैरिफ योजना
ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से दुनिया में हलचल, अरबपति वॉरेन बफे बोले- ये युद्ध जैसा कदम
- 5 March 2025 9:01 AM IST
अमेरिकी संसद का संयुक्त सत्र
राष्ट्रपति ट्रंप आज अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को करेंगे संबोधित, कर सकते हैं बड़ी घोषणाएं
- 5 March 2025 8:56 AM IST
योगी का संबोधन
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में आज 12:30 बजे होगा CM योगी का संबोधन
Created On :   5 March 2025 8:04 AM IST