Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्लीB। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 5 March 2025 11:10 AM IST
तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, तमिलनाडु के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी।
- 5 March 2025 11:05 AM IST
चिराग पासवान ने सपरिवार महाकाल का किया दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बुधवार तड़के चार बजे अपने परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और यहां भस्म आरती में हिस्सा लिया। लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान नंदी हॉल में करीब दो घंटे तक बैठे और इस दौरान उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।
- 5 March 2025 11:00 AM IST
गोधरा कांड गवाहों की सुरक्षा हटाई
केंद्र सरकार ने गोधरा कांड के 14 गवाहों की सुरक्षा हटाई
- 5 March 2025 10:55 AM IST
चांदी की कीमत मामूली कम हुई
चांदी के रेट में बीते मंगलवार के मुकाबले 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की कमी आई है। इसकी कीमत 96,800 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
- 5 March 2025 10:50 AM IST
सोने की कीमत में बढ़त
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,200 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 80,100 रुपए प्रति 10 ग्राम तक है।
- 5 March 2025 10:45 AM IST
पंजाब पहुंचे केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में होशियारपुर के ध्यान केंद्र पहुंचे हैं।
- 5 March 2025 10:40 AM IST
श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक से टकराई
प्रयागराज से वृंदावन आ रही स्लीपर बस हाईवे पर ट्रक से टकराने से 20 श्रद्धालु घायल हो गए हैं।
- 5 March 2025 10:35 AM IST
कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट
आज पटना में पेट्रोल 13 पैसे घटकर 105.47 रुपए और डीजल 11 पैसे कम होकर 92.32 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार गुड़गांव में भी पेट्रोल 14 पैसे कम होकर 95.11 रुपए और डीजल 13 पैसे घटकर 87.97 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, चेन्नई में पेट्रोल 22 पैसे बढ़कर 101.03 रुपए और डीजल 22 पैसे महंगा होकर 92.61 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 5 March 2025 10:30 AM IST
पंजाब में किसान सड़क पर ही धरने पर बैठे
चंडीगढ़ कूच के लिए रवाना हुए किसानों को पंजाब पुलिस ने रोका तो वे सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं।
- 5 March 2025 10:25 AM IST
पुलिस ने किसानों को चंडीगढ़ आने से रोका
पुलिस ने किसानों को चंडीगढ़ आने से रोका
Created On :   5 March 2025 8:04 AM IST