Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्लीB। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 5 March 2025 12:25 PM IST
समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी सस्पेंड हुए
औरंगजेब को लेकर विवादित बयान के बाद समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा से सस्पेंड कर दिया गया है
- 5 March 2025 12:20 PM IST
निफ्टी में 285 अंकों की बढ़त
देश का शेयर बाजार आज (05 मार्च 2025, बुधवार) मामूली बढ़त के साथ खुला। फिलहाल, निफ्टी भी 285.15 अंक यानि कि 1.29 प्रतिशत बढ़कर 22,367.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 5 March 2025 12:10 PM IST
सेंसेक्स में 807 अंकों की तेजी आई
देश का शेयर बाजार आज (05 मार्च 2025, बुधवार) मामूली बढ़त के साथ खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 807.98 अंक यानि कि 1.11 प्रतिशत बढ़कर 73,797.91 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 5 March 2025 12:05 PM IST
विजय वाड्डेटीवार ने अजीत पवार गुट में शामिल होने की खबरों को किया खारिज
महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक विजय वाड्डेटीवार को लेकर चर्चा चल रही है कि वह एनसीपी नेता अजीत पवार के संपर्क में हैं। सूत्रों के मुताबिक वाड्डेटीवार और पवार के बीच बातचीत हो रही है और यह कयास लगाए जा रहे हैं कि विजय वाड्डेटीवार जल्द ही अजीत पवार के गुट में शामिल हो सकते हैं।
- 5 March 2025 12:00 PM IST
चमोली में सस्पेंशन मोटर पुल क्षतिग्रस्त
चमोली जिले में गोविंदघाट और हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला सस्पेंशन मोटर पुल भूस्खलन के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गोविंदघाट के सामने पहाड़ी से गिरे बड़े-बड़े पत्थरों की चपेट में आने से पुल ढह गया।
- 5 March 2025 11:55 AM IST
सपा ने बीजेपी को घेरा
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ नाम बदलने का काम करते हैं और कोई काम नहीं करते। हम समाजवादी लोग हैं, समाजवादी लोग कभी नहीं बदलते। भाजपा के लोग न किसानों के लिए काम कर रहे हैं, न महंगाई कम कर रहे हैं, न बेरोजगारी कम कर रहे हैं, वे सिर्फ जनता में भ्रम फैलाते हैं, क्षेत्रों में भ्रम फैलाते हैं, विधानसभा में भ्रम फैलाते हैं।
- 5 March 2025 11:44 AM IST
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का केजरीवाल पर प्रहार
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि वे(अरविंद केजरीवाल) विपासना करें हैं या कुछ और, यह उनका निजी मामला है, लेकिन उन्हें दिखावटी जीवन जीने की आदत हो गई है। मैं आज से नहीं, पिछले 10 सालों से कह रहा हूं कि वे सत्ता के लालची हैं। उनकी सादगी सिर्फ दिखावा थी, ढकोसला थी और यह अब खुलकर सामने आ गया है।
- 5 March 2025 11:35 AM IST
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का AAP पर करारा तंज
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार में कई समस्याएं लंबित थीं, खासकर पानी, पेड़ों की छंटाई, टूटी सड़कें। आज मैंने जितने भी इलाकों का दौरा किया, वहां सबसे बड़ी समस्या पानी की थी। दिल्ली में कुत्तों की भी समस्या है। हमें इस पर बहुत काम करने की जरूरत है, हमें विशेषज्ञों की राय की जरूरत है। मुझे लगता है कि पशु अधिकारों पर कोई समस्या न हो और हमें दिल्ली के पीड़ित लोगों की मदद कर पाएं ऐसा मेरा सोचना है।
- 5 March 2025 11:27 AM IST
'छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे आराध्य', महाराष्ट्र मंत्री सामंत
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री उदय सामंत ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज हमारे आराध्य हैं, अगर कोई उनके बारे में ऐसी बातें कहता है तो उसे निलंबित किया जाना चाहिए, यह हमारी मांग है।
- 5 March 2025 11:18 AM IST
हरियाणा बजट सत्र से पहले कांग्रेस की बैठक, नेता प्रतिपक्ष पर फैसला संभव
हरियाणा कांग्रेस के नेताओं की एक अहम बैठक बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। यह बैठक विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले हो रही है, जो 7 मार्च से शुरू होगा। इस बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है, क्योंकि इसे लेकर कई महत्वपूर्ण फैसलों की उम्मीद जताई जा रही है।
Created On :   5 March 2025 8:04 AM IST