Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 5 Sept 2025 4:48 PM IST
केरल कांग्रेस के 'बी फॉर बीड़ी और बी फॉर बिहार, ट्वीट(जो अब डिलीट हो गया है) पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस के ट्वीट विवाद को लेकर ,ये केरल कांग्रेस की ही सोच नहीं है ये कांग्रेस पार्टी की ही सोच है। इन्होंने हमेशा से बिहारियों को बदनाम करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। इनके राष्ट्रीय नेताओं ने बिहारियों को ऐसी-ऐसी बाते कही हैं। कांग्रेस की सोच बिहारियों के खिलाफ वाली रही है। बीड़ी से आप बिहारियों की तुलना कर रहे हैं मतलब आप इससे ज्यादा अपमान बिहारियों का कर नहीं सकते हैं। कांग्रेस को ये जवाब देने की जरूरत है कि भाषा की मर्यादा को अपने राजनीतिक लाभ के लिए किस स्तर तक गिराएंगे
#WATCH दिल्ली: केरल कांग्रेस के 'बी फॉर बीड़ी और बी फॉर बिहार...' ट्वीट(जो अब डिलीट हो गया है) पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "ये केरल कांग्रेस की ही सोच नहीं है ये कांग्रेस पार्टी की ही सोच है। इन्होंने हमेशा से बिहारियों को बदनाम करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। इनके… pic.twitter.com/aj9qvUyNsO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2025 - 5 Sept 2025 4:32 PM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर एक पोस्ट साझा की
एससीओ सम्मेलन के बाद ट्रंप के तेवर नरम पड़ते दिखाई दे रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि, लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। ट्रंप ने अपने इस सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग की तस्वीर भी साझा की है।
- 5 Sept 2025 4:23 PM IST
एससीओ सम्मेलन के बाद ट्रंप के तेवर नरम पड़े
अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ के बाद दोनों देशों के बीच तनाव देखने को मिल रहा है। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत पर निशाना साधते नजर आए थे। एससीओ सम्मेलन के बाद अब ट्रंप के तेवर नरम पड़ते दिख रहे हैं।
- 5 Sept 2025 4:14 PM IST
शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने एक वायरल वीडियो के आधारपर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार पर लगाए आरोप
महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने एक वायरल वीडियो में कथित तौर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा सोलापुर में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई रोकने के लिए एक महिला IPS अधिकारी पर दबाव डालाने के दावे पर कहा, "अजित पवार एक महिला IPS अधिकारी, अंजली कृष्णा के साथ उस भाषा में बात कर रहे हैं जो बिल्कुल ही अशोभनीय है।
- 5 Sept 2025 4:03 PM IST
लोकतंत्र लोकलाज के सहारे चलता है, लोकतंत्र मर्यादा का सम्मान करने से चलता है-आरिफ मोहम्मद खान
बिहार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने केरल कांग्रेस के 'बी फॉर बीड़ी और बी फॉर बिहार...' ट्वीट (जो अब डिलीट हो गया है) पर कहा, लोकतंत्र लोकलाज के सहारे चलता है, लोकतंत्र मर्यादा का सम्मान करने से चलता है, अपने ऊपर नियंत्रण रखने से चलता है। अगर सत्ता की इच्छा ऐसी है कि वह स्वच्छंद हो गई और हम किसी मर्यादा का सम्मान ही नहीं करेंगे तो जनता उसका संज्ञान लेगी और मैं मानता हूं कि भारत की जनता लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने देगी।
#WATCH | बागपत, उत्तर प्रदेश: बिहार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने केरल कांग्रेस के 'बी फॉर बीड़ी और बी फॉर बिहार...' ट्वीट (जो अब डिलीट हो गया है) पर कहा, "...लोकतंत्र लोकलाज के सहारे चलता है, लोकतंत्र मर्यादा का सम्मान करने से चलता है, अपने ऊपर नियंत्रण रखने से चलता है। अगर… pic.twitter.com/YMzYBmSORf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2025 - 5 Sept 2025 3:48 PM IST
बीजेपी के बिहार बंद को तेजस्वी ने सुपरफ्लॉप कहा, एनडीए नेताओं ने तेजस्वी को बताया सुपरफ्लॉप
बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ महीने ही बाकी है। उससे पहले यहां सियासत गरमाई हुई है। बयानों के वार-पलटवार में गलत शब्दों का खूब इस्तेमाल हो रहा है। बिहार के ही दरभंगा में एक मंच से पीएम मोदी की मां को लेकर आपत्तिजनक शब्दों को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने बीते दिन गुरुवार को पांच घंटे तक बिहार बंद का आह्वान किया था। इस पर पूर्व डिप्टी सीएम व बिहार विधानसभा में नेता प्रति विपक्ष आरजेडी नेता तेजस्वी यादन ने रिएक्शन देते हुए बीजेपी के बिहार बंद को सुपरफ्लॉप करार दिया।
- 5 Sept 2025 3:30 PM IST
थाईलैंड की संवैधानिक कोर्ट ने फ्यू थाई पार्टी की नेता पैटोंगटार्न शिनावात्रा को कंबोडिया के सीनेट अध्यक्ष हुन सेन से फोन पर बातचीत के आरोप में पीएम पद से हटाया था
पिछले हफ्ते थाईलैंड की संवैधानिक कोर्ट ने फ्यू थाई पार्टी की नेता पैटोंगटार्न शिनावात्रा को कंबोडिया के सीनेट अध्यक्ष हुन सेन से फोन पर बातचीत के आरोप में पीएम पद से हटा दिया था। दोनों नेताओं के बीच फोन पर यह बातचीत ऐसे समय में हुई थी, जब थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा को लेकर विवाद जारी है। बातचीत को राजनीतिक नैतिकता के नियमों का उल्लंघन माना गया। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद जुलाई में पांच दिन तक चला था। बाद में यह खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया था।
- 5 Sept 2025 3:21 PM IST
सदन में मिला बहुमत ,औपचारिक नियुक्ति मिलने के बाद ग्रहण करेंगे पदभार
भुमजैथाई पार्टी के नेता अनुतिन ने 492 सदस्यों वाली प्रतिनिधि सभा में से 247 से ज्यादा मत हासिल किए। हालांकि अनुतिन को कुल कितने वोट मिले, इसकी जानकारी मतगणना समाप्त होने के बाद ही पता चल सकेगी। उन्हें और उनकी सरकार को कुछ दिनों में राजा महा वजिरालोंगकोर्न से औपचारिक नियुक्ति मिलने के बाद पदभार ग्रहण करना होगा।
- 5 Sept 2025 3:09 PM IST
RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने महारैली कार्यक्रम पर कहा, हमारा अभियान मुद्दों के आधार पर होता है
आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने RLM के महारैली कार्यक्रम पर कहा, "जितनी हमारी अपेक्षा नहीं थी, उससे कई गुना ज्यादा लोग यहां आए हैं। बिहार के सभी हिस्सों से लोग यहां बड़ी संख्या में आए हैं। जो लोग आए हैं हम उनका धन्यवाद करते हैं। NDA की सरकार देश में और राज्य में अच्छा काम कर रही है, इस सरकार को फिर से लाना है इस भाव के साथ ये लोग यहां आए हैं। हमारा अभियान मुद्दों के आधार पर होता है, इस बात का समर्थन भी लोग करते रहे हैं।"
- 5 Sept 2025 3:00 PM IST
मध्य प्रदेश सरकार ओबीसी आरक्षण पर धोखा देना बंद करे जीतू पटवारी
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ओबीसी आरक्षण को लेकर राज्य सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को चिट्ठी लिखकर ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर दोहरे और गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम मोहन यादव को लिखी चिट्ठी भी शेयर की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चिट्ठी में लिखा, ''मुख्यमंत्री जी, ओबीसी आरक्षण पर, धोखे पर धोखा देना बंद करें।''
Created On :   5 Sept 2025 8:04 AM IST












