Breaking News: आज की बड़ी खबरें 7 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 7 April 2026 11:19 AM IST
आईपीएल 2026 डीसी के खिलाफ जीटी को होगी पहली जीत की तलाश
आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ होगी। दिल्ली ने अब तक खेले दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, गुजरात टाइटंस को इस मुकाबले में सीजन की पहली जीत की तलाश होगी।
- 7 April 2026 11:07 AM IST
यादों में चट्टोपाध्याय वो अफसर जिसने अंग्रेजों की नौकरी करते हुए रची बगावत
'साहित्य सम्राट' बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने भारत को 'वंदे मातरम' का एक ऐसा मंत्र दिया जिसने आजादी की लड़ाई का रुख ही बदल दी। 26 जून 1838 को पश्चिम बंगाल के नैहाटी के पास कांठलपाड़ा में जन्मे बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की कहानी ही विरोधाभासों से शुरू होती है।
- 7 April 2026 10:49 AM IST
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के रिकॉर्ड बिक्री के चलते पहली तिमाही के परिचालन लाभ में 33 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने मंगलवार को अनुमान लगाया कि होम अप्लायंस (घरेलू उपकरण) व्यवसाय के मजबूत प्रदर्शन के चलते पहली तिमाही में उसका परिचालन लाभ (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) पिछले साल के मुकाबले 33 प्रतिशत बढ़ गया है।
- 7 April 2026 10:24 AM IST
एआईएडीएमके की लीमा 5,863 करोड़ की पारिवारिक संपत्ति के साथ तमिलनाडु के सबसे धनी उम्मीदवारों में शीर्ष पर
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में एक चौंकाने वाले खुलासे में एआईएडीएमके उम्मीदवार लीमा रोज़ राज्य की सबसे धनी प्रत्याशी के रूप में उभरी हैं। उन्होंने अपने नामांकन हलफनामे में कुल 5,863 करोड़ रुपए की पारिवारिक संपत्ति का खुलासा किया।
- 7 April 2026 10:11 AM IST
'स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए मिलकर करें काम', पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण की सराहना की और सभी नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने लोगों से खुद को स्वस्थ रखने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा।
- 7 April 2026 9:55 AM IST
मुंबई में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 7.69 करोड़ की ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार
मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने शहर में ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। विले पार्ले इलाके में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही 7 किलो 600 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा भी जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7.69 करोड़ रुपये है।
- 7 April 2026 9:44 AM IST
ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की लोगों से बड़ी अपील, पावर प्लांट के पास इकट्ठा होने को कहा
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब और बढ़ गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि तय समय तक समझौता नहीं हुआ तो बड़े हमले हो सकते हैं। इस धमकी के बाद ईरान की सरकार ने अपने लोगों से खास अपील की है। सरकार चाहती है कि युवा, छात्र और कलाकार मिलकर देश की अहम जगहों की रक्षा के लिए आगे आएं। हालात तेजी से बदल रहे हैं और दोनों देशों के बीच भरोसा कम होता दिख रहा है। दुनिया भी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
- 7 April 2026 9:33 AM IST
आईपीएल 2026 अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंची पंजाब किंग्स, केकेआर का खुला खाता
पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच सोमवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला गया मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले, जिसके बाद पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, केकेआर का भी खाता खुल गया है।
- 7 April 2026 9:16 AM IST
अमेरिका-भारत संबंधों में तेजी आने के साथ ही प्राथमिकताओं के तालमेल पर जोर
संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत ने अपनी रणनीतिक साझेदारी में नई गति का संकेत दिया है। यह संकेत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के लिए आयोजित व्हाइट हाउस रात्रिभोज से पहले मिला। वहीं वॉशिंगटन में हुई उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला ने सुरक्षा और राजनीतिक प्राथमिकताओं पर बढ़ती समानता को भी रेखांकित किया।
- 7 April 2026 9:09 AM IST
सुप्रीम कोर्ट आज से सबरीमाला मामले की लंबे समय से लंबित समीक्षा पर करेगा सुनवाई
सबरीमाला मामले पर मंगलवार से सुनवाई शुरू हो रही है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने नौ जजों की एक विशेष बेंच (पीठ) का गठन किया है, जो इस काफी समय से रुके हुए मामले पर फिर से सुनवाई करेगी।
Created On :   7 April 2026 8:00 AM IST












