Breaking News: आज की बड़ी खबरें 07 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 8 Sept 2025 1:02 AM IST
अफगानिस्तान को हराकर पाकिस्तान ने टी20 त्रिकोणीय सीरीज जीती, मोहम्मद नवाज रहे हीरो
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अफगानिस्तान को हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज अपने नाम कर ली। पाकिस्तान की जीत के हीरो मोहम्मद नवाज रहे, जिन्होंने गेंद और बल्ले से अपना जलवा बिखेरा।
- 7 Sept 2025 11:28 PM IST
जम्मू बीएसएफ सुंदरबनी ने बाढ़ प्रभावितों के लिए लगाया चिकित्सा शिविर
जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के तहत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) सुंदरबनी ने रविवार को अखनूर के एनएस पुरा गांव में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस दौरान 304 मरीजों की जांच की गई। बीएसएफ जम्मू के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट करके बताया गया कि यह शिविर बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए लगाया गया। शिविर में बीएसएफ के डॉक्टरों और पैरामेडिक्स ने 304 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक दवाइयां वितरित कीं।
- 7 Sept 2025 10:56 PM IST
आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने विशाखापत्तनम में महिला विश्व कप ट्रॉफी अनावरण की सराहना की
आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप ट्रॉफी रविवार को विशाखापत्तनम पहुंची। आंध्र क्रिकेट संघ (एसीए) के शीर्ष अधिकारियों इस अवसर को ऐतिहासिक बताया और टूर्नामेंट के लिए शहर के चयन पर प्रसन्नता जाहिर की।
- 7 Sept 2025 10:20 PM IST
सीएम रेखा गुप्ता ने मातृभाषा के महत्व पर दिया जोर
दिल्ली में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मातृभाषा और सांस्कृतिक जुड़ाव पर जोर दिया। इस मौके पर बच्चों ने गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषाओं में प्रस्तुति दी। सीएम रेखा गुप्ता ने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, "गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी भाषाओं की ग्रीष्मकालीन कक्षाओं के शिक्षकों के सम्मान समारोह में सम्मिलित हुईं। इन शिक्षकों ने अपनी मातृभूमि की भाषा और संस्कृति को दिल्ली में जीवित रखकर न केवल बच्चों को पहचान दी है, बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत को और भी समृद्ध किया है।"
- 7 Sept 2025 10:07 PM IST
प्रशांत किशोर का महागठबंधन पर हमला, बोले - भाजपा का डर दिखाकर मुसलमानों का वोट लिया
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और महागठबंधन के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन लोगों ने सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का डर दिखाकर मुसलमानों का वोट लिया। उन्होंने सवाल करते हुए आगे कहा कि राजद और महागठबंधन के लोगों को अगर मुसलमानों की इतनी चिंता है तो बताएं कि पिछले 30 साल से क्यों नहीं मुस्लिम बच्चों के लिए पढ़ाई और रोजगार की व्यवस्था की? किशनगंज में कितने स्कूल और विश्वविद्यालय बनवाए गए? किशनगंज के मदरसा अंजुमन इस्लामिया मैदान में रविवार को जन सुराज ने ‘बिहार बदलाव इजलास’ का आयोजन किया।
- 7 Sept 2025 10:02 PM IST
प्रशांत किशोर का महागठबंधन पर हमला, बोले, भाजपा का डर दिखाकर मुसलमानों का वोट लिया
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और महागठबंधन के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन लोगों ने सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का डर दिखाकर मुसलमानों का वोट लिया।
- 7 Sept 2025 9:32 PM IST
सोशल मीडिया पर आने वाली जनशिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेगी झारखंड सरकार
झारखंड सरकार ने जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सोशल मीडिया को और प्रभावी मंच बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। राज्य के राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने रविवार को इसकी औपचारिक घोषणा की।
- 7 Sept 2025 8:59 PM IST
महाराष्ट्र सरकार के नए जीआर के खिलाफ ओबीसी नेता, मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दी प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने ओबीसी नेताओं द्वारा राज्य सरकार की ओर से जारी मराठा आरक्षण पर 'जीआर' के खिलाफ कोर्ट जाने को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मुद्दे पर वे छगन भुजबल से बात करेंगे।
- 7 Sept 2025 8:15 PM IST
पूरे देश से आए सांसदों ने विविध मुद्दों पर बहुमूल्य विचार रखे पीएम मोदी
दिल्ली में रविवार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय कार्यशाला चल रही है। यह कार्यशाला सांसदों के लिए है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सांसद के रूप में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने 'सांसद कार्यशाला' पर प्रतिक्रिया दी है।
- 7 Sept 2025 8:03 PM IST
इंग्लैंड के लिए और क्रिकेट खेलना चाहिए था जैकब बेथेल
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड के कप्तान बनाए गए जैकब बेथेल का मानना है कि उन्हें घरेलू समर में राष्ट्रीय टीम के लिए और ज्यादा क्रिकेट खेलनी चाहिए थी। बेथेल को चोटिल बेन स्टोक्स की जगह भारत के खिलाफ ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के लिए चुना गया था। उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया और वह दोनों पारियों में फ्लॉप रहे थे। बेथेल ने पहली पारी में 6 जबकि दूसरी पारी में 5 रन बनाए थे।
Created On :   7 Sept 2025 8:00 AM IST