Breaking News: आज की बड़ी खबरें 07 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 7 Sept 2025 10:03 AM IST
'चुगलखोर बहुरिया' में रानी चटर्जी का नया अवतार, बीटीएस वीडियो में दिखाया चालाक बहू का किरदार
भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी एक बार फिर अपने नए अंदाज और जबरदस्त एक्सप्रेशन के साथ दर्शकों के दिलों पर राज करती नजर आ रही हैं। रविवार को उन्होंने नई फिल्म 'चुगलखोर बहुरिया' का एक बीटीएस वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसने फैंस का ध्यान खींचा।
- 7 Sept 2025 9:45 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करने जा रहे दक्षिण कोरिया की यात्रा, जिनपिंग-किम से भी मुलाकात संभव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके शीर्ष सलाहकार एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) व्यापार मंत्रियों की बैठक के लिए अक्टूबर में दक्षिण कोरिया की यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात संभव है।
- 7 Sept 2025 9:32 AM IST
संडे ऑन साइकिल केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने दिया 'फिटनेस' और 'आत्मनिर्भरता' का संदेश
भारतीय रेलवे के साथ साझेदारी में रविवार को 'गर्व से स्वदेशी' थीम पर फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने फिटनेस और आत्मनिर्भरता को लेकर लोगों को प्रेरित किया।
- 7 Sept 2025 9:00 AM IST
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बना है बाढ़ का खतरा
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। जिसके मद्देनजर लोग राहत शिविर कैंप में शरण ले रहे हैं।
- 7 Sept 2025 8:48 AM IST
बीएसपी चीफ मायावती की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक
बीएसपी चीफ मायावती की अध्यक्षता में आज पार्टी दफ्तर में अहम बैठक होगी।
- 7 Sept 2025 8:36 AM IST
पंजाब बाढ़ पर बोले सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद ने कहा, "पहले हम बागपुर जा रहे हैं, फिर सुल्तानपुर लोधी, फिर हम इस बेल्ट में फिरोजपुर, फाजिल्का, अजनाला जाएंगे। हर कोई आगे आ रहा है लेकिन बहुत से लोगों को जुड़ने की जरूरत है ताकि पंजाब जल्द से जल्द अपने पैरों पर खड़ा हो सके, यह निश्चित रूप से मुश्किल है लेकिन पंजाब को अपने पैरों पर वापस खड़ा होना चाहिए। मुझे लगता है कि राशन सभी तक पहुंच गया है लेकिन समस्या उनकी आजीविका की है, जिसे फिर से प्रदान करने की आवश्यकता है ताकि वे जल्द से जल्द अपने पैरों पर खड़े हो सकें। हमारी योजना सभी प्रभावित गांवों तक पहुंचने की है।"
- 7 Sept 2025 8:26 AM IST
दिल्ली में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी
दिल्ली में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते यमुना नदी खतरे रे निशान के ऊपर बह रही है।
- 7 Sept 2025 8:03 AM IST
केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर दी जानकारी
केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा, "यह अभियान पिछले एक साल से हर रविवार आयोजित किया जा रहा है। हमारा संदेश स्वास्थ्य और साफ पर्यावरण का है। साइकिल ट्रैफिक और प्रदूषण जैसी समस्याओं का समाधान है। आज संसद के सदस्यों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लेकर युवाओं को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि स्वास्थ्य हमारे जीवन का अहम पहलू है। फिटनेस के माध्यम से ही हम भारत को विकसित बना सकते हैं। हमारे मंत्रालय का भी यही प्रयास है कि संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजना ज्यादा से ज्यादा किया जाए।"
Created On :   7 Sept 2025 8:00 AM IST