बृजभूषण सिंह ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की आलोचना की, सख्‍त कार्रवाई की मांग उठाई

बृजभूषण सिंह ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की आलोचना की, सख्‍त कार्रवाई की मांग उठाई
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नकली घी और तेल समेत मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की आलोचना की और सरकार से इनके कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की मांग की।

गोंडा, 21 अगस्‍त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नकली घी और तेल समेत मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की आलोचना की और सरकार से इनके कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की मांग की।

दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह महाराष्‍ट्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की पुणे में बड़ी कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ जब्‍त किए जाने पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

भाजपा नेता और पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान, "अगर मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है और अगर सच में कार्रवाई होती है तो पूरे देश में हंगामा मच जाएगा, क्योंकि शुद्धता के नाम पर अब शायद ही कुछ बचा है।"

भाजपा नेता ने देश में दूध उत्‍पादन पर तंज कसते हुए कहा कि जहां तक दूध की बात है, आज हमारे देश के भीतर उतना ही दूध है कि दो चम्‍मच बड़े बेटे और एक चम्‍मच छोटे बेटे के हिस्‍से में आएगा, इससे ज्‍यादा दूध देश में नहीं है।

पूर्व सेना अध्‍यक्ष नरवणे ने कहा है कि पाकिस्‍तान से ज्‍यादा खतरनाक चीन है। हमें चीन से अधिक सर्तक रहने की जरूरत है। यही बातें मुलायम सिंह यादव ने भी रक्षा मंत्री रहते हुए कही थी। इस पर भाजपा नेता ने कहा कि चीन और पाकिस्तान में से पाकिस्तान के साथ हमारे तनाव हैं, आप इसे एक तरह का टकराव कह सकते हैं। लेकिन चीन एक खामोश दुश्मन है; वह विस्तारवादी और ताकतवर है, और समय-समय पर अपनी चालें चलता रहता है।

उन्‍होंने कहा कि इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि चीन और पाकिस्‍तान दोनों ही भारत के दुश्‍मन हैं।

इसी बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन करने पर भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह कहते हैं, "मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। अगर कोई घटना हुई है, तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Aug 2026 8:44 PM IST

Tags

Next Story