बीएमसी चुनाव में स्पीकर राहुल नार्वेकर के परिवार के सदस्यों को मिला टिकट, हर्षिता ने सीएम का जताया अभार

बीएमसी चुनाव में स्पीकर राहुल नार्वेकर के परिवार के सदस्यों को मिला टिकट, हर्षिता ने सीएम का जताया अभार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने बीएमसी चुनाव में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा है।

मुंबई, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने बीएमसी चुनाव में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा है।

राहुल नार्वेकर के परिवार के सदस्य मकरंद नार्वेकर (वार्ड 226) और हर्षिता नार्वेकर (वार्ड 227) को भाजपा से टिकट मिला है।

हर्षिता नार्वेकर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी ने हमें इस योग्य समझा और टिकट दिया, इसके लिए मुख्यमंत्री और मुंबई भाजपा अध्यक्ष को बहुत-बहुत धन्यवाद। हम यहां काम करने के लिए काफी उत्सुक हैं। यहां फुटपाथ की समस्या है, उस पर काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में हेरिटेज इमारतें अधिक हैं। उनका भी संरक्षण करना है। कई यूनेस्को हेरिटेज साइट्स हैं। इसके साथ ही पर्यटकों की संख्या भी अधिक है। उनके लिए भी हमें कई काम करने हैं। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में करीब 48 लाख लोग पहुंचते हैं। यहां रहने वालों की संख्या कम है, लेकिन बाहर से आने वालों की संख्या अधिक है।

उनका कहना है कि ट्रैफिक और पार्किंग की भी समस्या है। शुद्ध हवा के लिए भी काम करेंगे। हम इस क्षेत्र में विकास के लिए जो भी करना होगा, वह करेंगे। हमें लोगों का समर्थन मिल रहा है।

2026 के चुनाव मुंबई में एक बदला हुआ राजनीतिक नक्शा पेश करेंगे। लगभग 20 सालों में पहली बार, भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एक साथ नगर निगम चुनाव लड़ने की उम्मीद है। ठाकरे बंधुओं ने पिछले हफ्ते ही गठबंधन की घोषणा की थी।

भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना साथ हैं। दूसरी ओर, अजित पवार की एनसीपी ने मुंबई में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

राज्य चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि बीएमसी और महाराष्ट्र की अन्य 28 नगर निगमों के लिए वोटिंग 15 जनवरी 2026 को होगी। वोटों की गिनती के बाद नतीजे 16 जनवरी 2026 को घोषित किए जाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Dec 2025 8:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story