बीटीएससी भर्ती 2026 मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के 231 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्‍द करें अप्‍लाई

बीटीएससी भर्ती 2026 मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के 231 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्‍द करें अप्‍लाई
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार (मत्स्य निदेशालय) में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के कुल 231 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर तक तय की गई है।

पटना, 19 अक्‍टूबर (आईएएनएस)। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार (मत्स्य निदेशालय) में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के कुल 231 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर तक तय की गई है।

मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के 231 पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (आईसीएआर), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले कॉलेज ऑफ फिशरीज से फिशरीज साइंस में 4 वर्ष की बैचलर डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु अनारक्षित पुरुष के लिए 37 वर्ष और अनारक्षित महिलाओं के लिए 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदकों की जांच, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी वेतन स्तर-7 के तहत प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सभी वर्ग के लिए 100 रुपए तय किया गया है। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि रजिस्ट्रेशन फीस के भुगतान के बाद ही उनके एप्लीकेशन फॉर्म को स्वीकार किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Oct 2026 10:47 PM IST

Tags

Next Story