बीटीएससी भर्ती खाद्य विश्लेषक के 11 पदों पर आवेदन शुरू, योग्य अभ्यर्थी 19 जून तक कर सकते हैं आवेदन
पटना, 14 जून (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी), पटना ने स्वास्थ्य विभाग में खाद्य विश्लेषक के कुल 11 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन रिक्तियों में अनारक्षित के 2, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 1, अनुसूचित जाति के 2, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 4 और पिछड़ा वर्ग के 2 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कुछ दिन ही शेष हैं। योग्य उम्मीदवार 19 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
बीटीएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 मई से शुरू हो चुकी है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार रसायन विज्ञान या सूक्ष्मजीव विज्ञान या डेयरी रसायन विज्ञान या कृषि विज्ञान या पशु विज्ञान या मत्स्य विज्ञान या जैव प्रौद्योगिकी या खाद्य सुरक्षा या खाद्य प्रौद्योगिकी, खाद्य और पोषण या डेयरी प्रौद्योगिकी या तेल प्रौद्योगिकी या पशु विज्ञान में ग्रेजुएशन या मास्टर या डाक्टरेट डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 3 वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारिक पात्रता का होना जरूरी है।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु अनारक्षित पुरुष के लिए 37 वर्ष और अनारक्षित महिलओं के लिए 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन 100 अंकों के लिए आयोजित होने वाली कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी)—बहुविकल्पीय प्रश्न—और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 9,300 से 34,800 रुपए और ग्रेड पे 5,400 रुपए प्रति माह होगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   14 Jun 2026 9:53 PM IST












