कैबिनेट मीटिंग से पहले सीएम आवास पर रिव्यू मीटिंग, मंत्रियों और सचिवों ने तैयारियों की समीक्षा की

कैबिनेट मीटिंग से पहले सीएम आवास पर रिव्यू मीटिंग, मंत्रियों और सचिवों ने तैयारियों की समीक्षा की
बिहार कैबिनेट की 8 जून को प्रस्तावित बैठक से एक दिन पहले रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर उच्चस्तरीय रिव्यू मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में बिहार सरकार के कई मंत्रियों और संबंधित विभागों के सचिवों ने कैबिनेट में रखे जाने वाले एजेंडे और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

पटना, 7 जून (आईएएनएस)। बिहार कैबिनेट की 8 जून को प्रस्तावित बैठक से एक दिन पहले रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर उच्चस्तरीय रिव्यू मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में बिहार सरकार के कई मंत्रियों और संबंधित विभागों के सचिवों ने कैबिनेट में रखे जाने वाले एजेंडे और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

कैबिनेट मीटिंग से पहले सीएम आवास पर हुई इस रिव्यू मीटिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि अब कैबिनेट मीटिंग से एक दिन पहले ही संबंधित विभाग के मंत्री, विभागीय सचिव, मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सभी मुद्दों की समीक्षा की जाती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद भी रिव्यू करते हैं कि कैबिनेट के सामने कौन-कौन से विषय आएंगे। इससे यह सुनिश्चित होता है कि सभी मुद्दे पहले से साफ-सुथरे और तैयार हों, जिससे कैबिनेट मीटिंग के दौरान फैसले लेना आसान हो जाता है।

उन्होंने बताया कि दरभंगा को आधुनिक और सुविधा संपन्न परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। सैरात विमुक्ति की स्वीकृति के साथ अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के आधुनिकीकरण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। 8.67 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाला यह अत्याधुनिक बस टर्मिनल यात्रियों को बेहतर प्रतीक्षालय, विश्रामालय, स्वच्छ परिसर और सुगम यातायात जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। एनडीए सरकार के कुशल नेतृत्व में सुव्यवस्थित भूमि प्रबंधन और त्वरित प्रशासनिक निर्णयों के माध्यम से विकास परियोजनाओं को नई गति मिल रही है। यह परियोजना दरभंगा के शहरी विकास, यातायात सुविधा और क्षेत्रीय आर्थिक प्रगति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

रिव्यू मीटिंग को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जब से सीएम सम्राट चौधरी बने हैं, तब से इस विषय पर बातचीत होती है। वे सीएम हैं तो वे कुछ जानना चाहते हैं तो कुछ हम जानना चाहते हैं, अच्छी बात है। मीटिंग होने के बाद मीडिया को भी विस्तार से बताया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राजनीति में ज्ञान अर्जित करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। राजनीतिक जीवन में हमेशा सीखना पड़ता है। समझना है तो हर स्तर पर बातचीत करनी चाहिए, मिलना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Jun 2026 11:08 PM IST

Tags

Next Story