'संवैधानिक पद पर हमला बंद करे कांग्रेस', सीईसी को 'कठपुतली' कहने पर भड़की भाजपा

संवैधानिक पद पर हमला बंद करे कांग्रेस, सीईसी को कठपुतली कहने पर भड़की भाजपा
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अब कांग्रेस और भाजपा के बीच नई सियासी जंग का केंद्र बन गए हैं। सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'कठपुतली' वाले बयान से शुरू हुआ विवाद अब सड़क तक पहुंच गया है, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सीईसी के घर के बाहर 'चोर' लिखे जाने के आरोप लग रहे हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने इसे संवैधानिक पद पर सीधा हमला बताते हुए पलटवार किया और पूछा कि क्या हार के डर से कांग्रेस अब चुनाव आयोग को ही कठघरे में खड़ा करना चाहती है?

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अब कांग्रेस और भाजपा के बीच नई सियासी जंग का केंद्र बन गए हैं। सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'कठपुतली' वाले बयान से शुरू हुआ विवाद अब सड़क तक पहुंच गया है, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सीईसी के घर के बाहर 'चोर' लिखे जाने के आरोप लग रहे हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने इसे संवैधानिक पद पर सीधा हमला बताते हुए पलटवार किया और पूछा कि क्या हार के डर से कांग्रेस अब चुनाव आयोग को ही कठघरे में खड़ा करना चाहती है?

भारत-अमेरिका संबंधों और आतंकवाद के बारे में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, "आतंकवाद पर भारत सरकार की नीतियां साफ हैं। अच्छा आतंकवाद और बुरा आतंकवाद नहीं हो सकता। जो देश आतंकियों को पालता है, वह खुद आतंकियों से कम नहीं है।"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा सीडब्ल्यूसी मीटिंग में सीईसी ज्ञानेश कुमार को 'कठपुतली' कहने पर अजय आलोक ने कहा कि पूरा देश कांग्रेस का यह ड्रामा देख रहा है। कांग्रेस एक मूर्खता की वजह से खुद को बर्बाद कर रही है।

इसके अलावा, भाजपा प्रवक्ता तुहिन ए. सिन्हा ने कहा कि आज, उन्हें कोई और नहीं मिला तो उन्होंने एक कॉन्स्टिट्यूशनल पोस्ट पर बैठे व्यक्ति ज्ञानेश कुमार, जो चीफ इलेक्शन कमिश्नर हैं, को टारगेट किया है। वे उनके घर को ढूंढ़ रहे हैं और उनके घर के बाहर अशब्द लिख रहे हैं।

तुहिन ए. सिन्हा ने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने हमेशा हिंदुओं को बांटने का काम किया है, और आज रेवंत रेड्डी जो गलत बयान दे रहे हैं, वो भी उसी दिशा में एक और गलत कोशिश लगती है। रेवंत रेड्डी वही शख्स हैं, जिन्होंने कुछ दिन पहले कहा था, 'कांग्रेस का मतलब मुसलमान है, और मुसलमान का मतलब कांग्रेस है।' ऐसे में इस शख्स को हिंदुओं की आस्था के बारे में कुछ भी कहने का हक नहीं है। दूसरा, वो कहते हैं कि भाजपा वाले भगवान राम की पूजा करते हैं, जबकि हम भगवान शिव की पूजा करते हैं। शायद वो हमें फॉलो नहीं करते या हमारे बारे में नहीं जानते। हर हिंदू हर देवी-देवता की पूजा करता है।"

उन्होंने आगे कहा कि लगता है कांग्रेस पार्टी बहुत कुछ भूल गई है। चार दशक पहले जब बोफोर्स स्कैम हुआ था तो पूरे देश में एक नारा लगा था: 'हर गली में शोर है; उस समय का प्राइम मिनिस्टर चोर है।' ऐसे नारे पूरे देश में लगे थे। आज यह कांग्रेस पार्टी, जो 12 साल से सत्ता से बाहर है, ऐसी बुरी हालत में पहुंच गई है, जैसे पानी के बिना मछली।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Sept 2026 11:39 PM IST

Tags

Next Story