सीईआरटी-इन भर्ती अलर्ट 133 साइंटिस्ट पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, 17 अगस्त अंतिम तिथि

सीईआरटी-इन भर्ती अलर्ट 133 साइंटिस्ट पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, 17 अगस्त अंतिम तिथि
सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के हाथ से एक शानदार मौका निकलने वाला है। दरअसल, इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम, जिसे सीईआरटी-इन या आईसीईआरटी के नाम से भी जाना जाता है, ने विभिन्न विषयों के आधार पर साइंटिस्ट-'बी' के कुल 133 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के हाथ से एक शानदार मौका निकलने वाला है। दरअसल, इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम, जिसे सीईआरटी-इन या आईसीईआरटी के नाम से भी जाना जाता है, ने विभिन्न विषयों के आधार पर साइंटिस्ट-'बी' के कुल 133 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

आईसीईआरटी की ओर से साइंटिस्ट पोस्ट के लिए जारी 133 रिक्तियों में कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (सीएस) के 83, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (डीए) के 25 और इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसी) के 25 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आईसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 5.30 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर लें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री (कम से कम चार वर्ष का डिग्री कोर्स) या साइंस विषयों में मास्टर डिग्री या कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री (एमसीए) होना चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास वैलिड गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) स्कोर संबंधित विषय कोड में होना जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन वैध ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, व्यक्तिगत बातचीत/साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीबीसी पे मैट्रिक्स के अनुसार, पे लेवल 10 के तहत 56,100 से 1,77,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Aug 2026 8:48 PM IST

Tags

Next Story