केएल राहुल की फिटनेस पर बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दिया अपडेट, देवदत्त पडिक्कल की बल्लेबाजी को सराहा

केएल राहुल की फिटनेस पर बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दिया अपडेट, देवदत्त पडिक्कल की बल्लेबाजी को सराहा
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट खोकर 288 रन स्कोरबोर्ड पर लगा लिए हैं। टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने केएल राहुल की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है।

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट खोकर 288 रन स्कोरबोर्ड पर लगा लिए हैं। टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने केएल राहुल की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है।

दरअसल, राहुल ने टेस्ट के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की और 162 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए। हालांकि, वह तीसरे सेशन में बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव (क्रैम्प्स) महसूस होने की वजह से वह रिटायर हर्ट होकर ड्रेसिंग रूम लौट गए। राहुल के इस तरह से मैदान छोड़ने के बाद उनकी फिटनेस चिंता का विषय बन गई।

हालांकि, सितांशु कोटक ने पत्रकारों संग बात करते हुए बताया है कि राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्हें हर जगह क्रैम्प्स आ रहे थे, लेकिन वह अब पूरी तरह से ठीक हैं। राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 77 रनों की अपनी पारी में 9 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 150 रनों की अहम साझेदारी निभाई। देवदत्त पडिक्कल भी बेहतरीन लय में नजर आए और उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। दिन का खेल खत्म होने तक पडिक्कल 131 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वह अपनी शतकीय पारी में अब तक 12 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।

भारतीय बैटिंग कोच ने पडिक्कल की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पडिक्कल को नेट्स में तैयारी और लगातार 2 साल कड़ी मेहनत करना का फल मिला। देवदत्त पडिक्कल साल 2024 के बाद भारत की ओर से नंबर तीन पर खेलते हुए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।

इसके साथ ही वह 2002 के बाद नंबर तीन की पोजीशन पर खेलते हुए शतक लगाने वाले बाएं हाथ के पहले बल्लेबाज भी बने। स्टंप्स होने तक ऋषभ पंत 27 रन बनाकर पडिक्कल का साथ निभा रहे हैं। वहीं, यशस्वी जायसवाल 32 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 16 रन बनाकर प्रभात जयसूर्या का शिकार बने।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Aug 2026 8:48 PM IST

Tags

Next Story