चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन झंडेवाला माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, स्कंद माता की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन झंडेवाला माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, स्कंद माता की भक्ति में डूबे श्रद्धालु
चैत्र नवरात्र का पांचवां दिन है और सुबह से ही झंडेवाला माता मंदिर में भक्तों का तांता देखने को मिल रहा है। हर कोई मां के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए उत्साहित नजर आ रहा है। मंदिर का माहौल बेहद सुंदर और भक्तिमय बना हुआ है। लोग लाइन में लगकर आराम से अपनी बारी का इंतजार कर रहे है और बिना किसी परेशानी के दर्शन कर पा रहे हैं।

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। चैत्र नवरात्र का पांचवां दिन है और सुबह से ही झंडेवाला माता मंदिर में भक्तों का तांता देखने को मिल रहा है। हर कोई मां के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए उत्साहित नजर आ रहा है। मंदिर का माहौल बेहद सुंदर और भक्तिमय बना हुआ है। लोग लाइन में लगकर आराम से अपनी बारी का इंतजार कर रहे है और बिना किसी परेशानी के दर्शन कर पा रहे हैं।

मंदिर के पुजारी अंबिका प्रसाद पंत ने बताया कि नवरात्र का यह पांचवां दिन मां दुर्गा के पंचम स्वरूप, स्कंदमाता को समर्पित होता है। स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय की माता हैं और उनका यह रूप ममता, प्रेम और वात्सल्य से भरा हुआ है। खासकर वे महिलाएं जो संतान की इच्छा रखती हैं, वे आज के दिन माता की पूजा-अर्चना करती हैं और माता उन्हें संतान का आशीर्वाद देती हैं।

पुजारी ने यह भी कहा कि पूजा करने के लिए सबसे जरूरी चीज है श्रद्धा। हर व्यक्ति अपनी आर्थिक स्थिति और सुविधा के अनुसार पूजा करता है, लेकिन अगर मन में सच्ची भक्ति और विश्वास है, तो माता जरूर प्रसन्न होती हैं। उन्होंने मंत्र भी सुनाया "या देवी सर्वभूतेषु श्रद्धा रूपेण संस्थिता…" और बताया कि माता को बाहरी दिखावे से ज्यादा अंदर की भावना प्रिय होती है।

मंदिर में आए एक श्रद्धालु ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहां का माहौल बहुत ही अच्छा है। व्यवस्थाएं भी बढ़िया हैं, जिससे लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि लाइन में लगकर आराम से दर्शन हो जा रहे हैं और मंदिर की सजावट भी बहुत आकर्षक है। चारों तरफ भक्ति का माहौल बना हुआ है, जिससे मन को बहुत शांति मिलती है।

वहीं एक अन्य श्रद्धालु ने बताया कि वह बचपन से ही नवरात्र में यहां आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र के हर दिन यहां की सुबह का जो माहौल होता है, वह बहुत ही खास होता है। उनके अनुसार, ये दिन जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आते हैं। ऐसा लगता है जैसे हर नवरात्र के साथ जीवन में एक नया बदलाव आता है, एक नई शुरुआत होती है।

उन्होंने आगे कहा कि मां के दर्शन करने के बाद मन हल्का और खुश हो जाता है। एक अलग ही सुकून मिलता है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यही वजह है कि वह हर साल नवरात्र में यहां आना नहीं छोड़ते।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 March 2026 7:53 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story