पीएसएल छोड़कर आईपीएल में जाने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ पीसीबी कार्रवाई करेगा मोहसिन नकवी

पीएसएल छोड़कर आईपीएल में जाने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ पीसीबी कार्रवाई करेगा मोहसिन नकवी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने उन खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का चेतावनी दी है, जिन्होंने आखिरी मिनट में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) छोड़कर आईपीएल में जाने का फैसला किया है। लगातार दूसरे साल ये दोनों लीग एक ही समय पर हो रही हैं।

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने उन खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का चेतावनी दी है, जिन्होंने आखिरी मिनट में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) छोड़कर आईपीएल में जाने का फैसला किया है। लगातार दूसरे साल ये दोनों लीग एक ही समय पर हो रही हैं।

श्रीलंका के दासुन शनाका पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस लेने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने लाहौर कलंदर्स की टीम को छोड़कर आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने का फैसला किया है। राजस्थान ने शनाका को चोटिल सैम करन की जगह पर बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर डेनियल सैम्स लाहौर कलंदर्स में शनाका की जगह लेंगे। ब्लेसिंग मुजारबानी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ आईपीएल का करार पक्का होने के बाद पहले ही पाकिस्तान सुपर लीग से हट चुके हैं।

मोहसिन नकवी ने कहा, "हम नियमों के अनुसार उन खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पिछले साल भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था (कॉर्बिन बॉश, जिन्हें पीएसएल से एक साल के लिए बैन कर दिया गया था), और इस बार भी वैसा ही होगा।"

पिछली बार पेशावर जल्मी के लिए बॉश एक बेहतरीन पसंद थे, लेकिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने के लिए उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम अंतिम समय पर वापस ले लिया था।

नकवी ने आगे कहा, "आईपीएल के साथ टकराव कोई समस्या नहीं है, क्योंकि अगर खिलाड़ी वहां जा रहे हैं, तो हमारे यहां भी बेहतरीन खिलाड़ी आ रहे हैं। हम पाकिस्तान सुपर लीग को टालने का जोखिम नहीं उठा सकते थे, क्योंकि हमारे पास पूरे साल में कोई और समय उपलब्ध नहीं है।"

पीएसएल के इस सीजन के लिए कुछ और खिलाड़ियों ने भी अपना नाम वापस ले लिया है, जिनमें गुडाकेश मोती, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ओटनील बार्टमैन और स्पेंसर जॉनसन शामिल हैं। हालांकि, इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों ने निजी कारणों का हवाला दिया है। पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत 26 मार्च से होनी है और टूर्नामेंट का यह सीजन बंद दरवाजों के पीछे खेला जाएगा। हालांकि, नकवी ने रविवार को घोषणा की कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पैदा हुए तेल संकट की वजह से टूर्नामेंट का आयोजन अब छह की जगह सिर्फ दो वेन्यू, लाहौर और कराची, में किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 March 2026 7:41 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story