चंपारन मटन को लेकर अक्षरा सिंह के घर में घमासान, मां नीलिमा सिंह ने रखी शर्त
मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पहले ही भोजपुरी सिनेमा की चहेती है और अपनी गायकी और अदायगी की वजह से काफी पॉपुलर हैं। अभिनेत्री की मां नीलिमा सिंह टेलीविजन का जाना-माना चेहरा हैं, जो स्टार प्लस से लेकर दंगल के शोज में काम कर चुकी है और आज भी टेलीविजन की दुनिया में सक्रिय है।
अब अक्षरा सिंह के घर पर किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि मटन को लेकर बवाल हो गया है। अक्षरा सिंह ने इसके लिए हड़ताल भी कर दी है।
दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपना नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें इस बार तीनों के बीच मटन को लेकर जंग जारी है। अक्षरा के पिता को मटन खाना है, लेकिन नीलिमा सिंह का कहना है कि उनके जीते-जीते घर में मटन, चिकन कुछ नहीं बनेगा। ऐसे में अक्षरा भी अपने पिता का साथ देती हैं। ऐसे में नीलिमा अक्षरा और अपने पति दोनों को भर-भरकर ताने मारती हैं और आखिर में शर्त के साथ घर में मटन बनाने की इजाजत देती हैं।
नीलिमा साफ कह देती हैं कि मटन बनाने के लिए चूल्हा और बर्तन दोनों अलग होंगे। ऐसे में अक्षरा अलग सिलेंडर का इंतजाम करने की बात कहती हैं, लेकिन नीलिमा ताने मारते हुए कहती है कि अब तो सिलेंडर से जमाना वापस चूल्हे और इंडक्शन पर आ चुका है।
बता दें कि अक्षरा सिंह का 'चटर-पटर' व्लॉग फैंस को भी खूब पसंद आ रहे हैं। अभिनेत्री हर हफ्ते परिवार के साथ एक व्लॉग डालती हैं, जिसमें वे बिहार की परंपरा और ऑथेंटिक खाने की बातें करती हैं और खाना पकाती हुई भी दिखती हैं। इस बार अक्षरा ने अपने पिता के साथ मिलकर चंपारन मटन बनाया है, जो बिहार की सबसे प्रसिद्ध रेसिपी है। इसे मिट्टी के मटके में दम लगाकर बनाने की परंपरा चली आई है।
इससे पहले अक्षरा ने मां नीलिमा के साथ मिलकर पनीर मसाला की मजेदार रेसिपी शेयर की थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। बता दें कि अक्षरा सिंह के कई यूट्यूब चैनल हैं। उनका खुद का सिंगिंग वीडियोज का आधिकारिक चैनल भी है, जहां वे खुद के रिकॉर्ड किए गाने डालती हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   4 April 2026 3:17 PM IST











