राजनीति: चंडीगढ़ कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का सुखबीर बादल को करारा जवाब

चंडीगढ़  कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का सुखबीर बादल को करारा जवाब
शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने तीखा हमला बोला है।

चंडीगढ़, 2 जुलाई (आईएएनएस)। शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने तीखा हमला बोला है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि आज हम देख रहे हैं कि सुखबीर सिंह बादल कुछ मीडिया चैनलों के माध्यम से पूरे पंजाब को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। वे दावा कर रहे हैं कि बिक्रम सिंह मजीठिया की अदालत में पेशी के लिए अकाली दल के हजारों कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है।

एक वीडियो जारी करते हुए अरोड़ा ने सुखबीर बादल से सीधा सवाल किया कि क्या आपके पास वास्तव में इस समय पूरे पंजाब में हजारों कार्यकर्ता बचे हैं? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पिछले एक दशक के आपके कार्यों ने शिरोमणि अकाली दल को 'खाली दल' में बदल दिया है।

उन्होंने आगे कहा, "सुखबीर सिंह बादल की यह बयानबाजी केवल जनता का ध्यान भटकाने और अपनी नाकामियों को छिपाने का एक प्रयास है।" उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली दल की नीतियों और नेतृत्व के कारण पार्टी की विश्वसनीयता पंजाब की जनता के बीच कमजोर हो चुकी है।

अरोड़ा ने दावा किया कि अकाली सरकार में फैलाए गए नशे से बर्बाद हुआ पंजाब का युवा आज इंसाफ मांग रहा है। इंसाफ के रास्ते में रोड़ा अटकाने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। पंजाब को बर्बाद करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होती रहेगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शांति व्यवस्था खराब करने की खुली छूट किसी को नहीं दी जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि कभी पंथ के लिए संघर्ष करने वाला अकाली दल आज एक ड्रग्स से कमाई करने वाले आरोपी को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

-- आईएएनएस

विकास/एबीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 July 2025 2:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story