चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्रेशर्स के लिए भर्ती, ग्रेजुएट्स 30 अप्रैल तक करें आवेदन
चंडीगढ़, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (सीएचआईएएल) ने शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, चंडीगढ़ स्टेशन पर आईएलबीएस स्क्रीनर्स (फ्रेशर) के कुल 17 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पूर्णकालिक ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 30 अप्रैल के आधार पर की जाएगी।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो 500 रुपए तय किया गया है। कैंडिडेट्स ध्यान दें, रजिस्ट्रेशन फीस के भुगतान के बाद ही आपके आवेदन पत्र को स्वीकार किया जाएगा।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 15,000 से 25,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (सीएचआईएएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए गूगल फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जनकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें।
गूगल फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की पीडीएफ के साथ मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी को तय लास्ट डेट तक दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल करना होगा। वहीं, भविष्य के संदर्भ के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक कॉपी सुरक्षित निकालकर रख लें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   24 April 2026 10:03 PM IST












