चार गेंदबाज, जिन्होंने इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाए

चार गेंदबाज, जिन्होंने इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाए
ओली रॉबिन्सन इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट हासिल करने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं। इंग्लिश गेंदबाज ने बुधवार को पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अजान ओवैस को मैच की पहली ही गेंद पर पगबाधा आउट करते हुए यह कारनामा किया।

लीड्स, 19 अगस्त (आईएएनएस)। ओली रॉबिन्सन इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट हासिल करने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं। इंग्लिश गेंदबाज ने बुधवार को पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अजान ओवैस को मैच की पहली ही गेंद पर पगबाधा आउट करते हुए यह कारनामा किया।

एक ओर रॉबिन्सन ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाया, तो दूसरी तरफ अजान अवैस के नाम 'अनचाहा रिकॉर्ड' भी जुड़ गया। अवैस टेस्ट इतिहास में मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले इस फेहरिस्त में मोहसिन खान का नाम दर्ज है, जो साल 1983 में भारत के विरुद्ध मैच की पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे थे।

इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने का कारनामा सबसे पहले मॉरिस टेट ने किया था, जिन्होंने 10 जुलाई 1926 को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान वॉरन बार्डस्ले को कैच आउट कराया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस पारी में 494 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 294 रन पर सिमट गई। टीम को फॉलोओन खेलने पर मजबूर होना पड़ा और 254/3 के स्कोर के साथ मेजबान टीम ने लीड्स में खेले गए इस मैच को ड्रॉ करवाया।

इसके बाद, 4 जून 1974 को जेफ अर्नोल्ड ने विकेटकीपर के हाथों सुनील गावस्कर को मैच की पहली ही गेंद पर कैच आउट कराया था। भारतीय टीम इस पारी में 165 रन ही बना सकी। इसके बाद इंग्लैंड ने डेविड लॉयड (214) और कप्तान माइक डेनिस (100) की शानदार बल्लेबाजी के साथ अपनी पहली पारी 459/2 के स्कोर पर घोषित की। टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में 216 रन पर सिमट गई और इंग्लैंड ने बर्मिंघम में खेले गए इस मैच को पारी और 78 रन से जीता।

टेस्ट इतिहास में तीसरी बार 15 जून 2007 को ऐसा हुआ था, जब वेस्टइंडीज के कप्तान डेरेन गंगा को रयान साइडबॉटम ने चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले गए मुकाबले की पहली ही गेंद पर एलिस्टर कुक के हाथों कैच आउट कराया था। वेस्टइंडीज इस पारी में 287 रन पर ढेर हो गई, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 400 रन बनाकर मेहमान टीम को दबाव में ला दिया।

इसके बाद वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 222 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 110 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में इंग्लिश टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल कर ली।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Aug 2026 5:47 PM IST

Tags

Next Story