चौथा लियांगच्वू फोरम हांगच्यो शहर में उद्घाटित
बीजिंग, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। चौथे लियांगच्वू फोरम का उद्घाटन चच्यांग प्रांत के हांग च्यो शहर में हुआ। चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय कमेटी के उपाध्यक्ष जांग शिनज्यी ने इसमें भाग लिया और भाषण दिया।
जांग शिनज्यी ने कहा कि लियांगच्वू फोरम राष्ट्रपति शी चिनफिंग की वैश्विक सभ्यता पहल को लागू करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। चीन हमेशा से ही खुला दृष्टिकोण बनाए रखता है, पुरातत्व और सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देता है, उत्पत्ति की खोज में सहयोग के माध्यम से सत्य की तलाश करता है, साझा उपलब्धियों के माध्यम से जनता को लाभ पहुंचाता है और मानवता की साझा सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करता है।
जांग शिनज्यी ने कहा कि हमें राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित वैश्विक सभ्यता पहल को सक्रिय रूप से लागू करना चाहिए।
इस मंच के दौरान, लगभग 60 देशों और क्षेत्रों के संस्कृति और विरासत मंत्री, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और सांस्कृतिक विरासत विशेषज्ञ 'सभ्यता का उत्तराधिकार: सांस्कृतिक विरासत की रक्षा और समय के प्रकाश को रोशन करना' विषय पर गहन चर्चा करेंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   19 Oct 2026 5:44 PM IST












