चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता ली छंगकांग

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता  ली छंगकांग
चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने मीडिया को बताया कि दोनों पक्षों की वार्ता टीमों ने ईमानदार, गहरे और रचनात्मक रूप से वार्ता कर कुछ मुद्दों पर प्रारंभिक समानता बनाई है। अगले चरण में दोनों पक्ष वार्ता जारी रखेंगे।

बीजिंग, 17 मार्च (आईएएनएस)। चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने मीडिया को बताया कि दोनों पक्षों की वार्ता टीमों ने ईमानदार, गहरे और रचनात्मक रूप से वार्ता कर कुछ मुद्दों पर प्रारंभिक समानता बनाई है। अगले चरण में दोनों पक्ष वार्ता जारी रखेंगे।

ली छंगकांग ने कहा कि दोनों पक्षों ने नई स्थिति में द्विपक्षीय टैरिफ स्तर, टैरिफ तथा गैर टैरिफ कदमों संबंधी प्रबंधन की समय सीमा आगे बढ़ाने की संभावना समेत मुद्दों पर विचार विमर्श किया। अमेरिका ने अपने ताजा टैरिफ कदमों के परिवर्तन तथा भावी कदमों के विचार से अवगत कराया। चीन ने इससे पैदा होने वाली अनिश्चिता प्रकट की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक स्थिरता बनाए रखने पर सहमति जताई और द्विपक्षीय व्यापार व निवेश सहयोग बढ़ाने के लिए कार्य व्यवस्था स्थापित करने पर विचार किया।

अमेरिका द्वारा चीनी व्यापार व निवेश पर नियंत्रण कदम उठाने पर ली छंगकांग ने कहा कि चीनी पक्ष ने वार्ता में गंभीरता से यह मामला उठाया और गंभीर चिंता व्यक्त की।

ली छंगकांग ने कहा कि इस दौर की वार्ता में दोनों पक्षों ने इस सहमति को मजबूत किया है कि स्थिर आर्थिक व व्यापारिक संबंध चीन और अमेरिका के लिए लाभदायक हैं और पूरे विश्व को इससे लाभ मिलता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 7:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story