चीन के दो नए स्थल यूनेस्को वैश्विक भू-उद्यान घोषित

चीन के दो नए स्थल यूनेस्को वैश्विक भू-उद्यान घोषित
चीन के राष्ट्रीय वन एवं घासभूमि प्रशासन के अनुसार, फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड के 224वें सत्र में चीन के दो स्थलों (चच्यांग प्रांत का छांगशान भूवैज्ञानिक पार्क और सछ्वान प्रांत का सिगुनियांगशान भूवैज्ञानिक पार्क) को यूनेस्को वैश्विक भू-उद्यान का दर्जा दिया गया है।

बीजिंग, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रीय वन एवं घासभूमि प्रशासन के अनुसार, फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड के 224वें सत्र में चीन के दो स्थलों (चच्यांग प्रांत का छांगशान भूवैज्ञानिक पार्क और सछ्वान प्रांत का सिगुनियांगशान भूवैज्ञानिक पार्क) को यूनेस्को वैश्विक भू-उद्यान का दर्जा दिया गया है।

इसके साथ ही चीन में ऐसे स्थलों की कुल संख्या बढ़कर 51 हो गई है, जो 24 प्रांतों और हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में फैले हैं।

छांगशान विश्व भू-उद्यान दक्षिण-पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के छ्यूचो शहर में लगभग 1,043 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। यह स्थल नियोप्रोटेरोज़ोइक युग से लेकर सेनोज़ोइक काल तक के निरंतर भूवैज्ञानिक स्तरों को संजोए हुए है, जो पूर्वी एशिया में करीब एक अरब वर्षों के भूवैज्ञानिक इतिहास की दुर्लभ और सतत श्रृंखला प्रस्तुत करता है। यहां ग्रेप्टोलाइट्स और ट्राइलोबाइट्स जैसे प्राचीन जीवाश्म बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं।

वहीं, सिगुनियांगशान विश्व भू-उद्यान दक्षिण-पश्चिम चीन के सछ्वान प्रांत के आबा तिब्बती और छ्यांग स्वायत्त प्रीफेक्चर की श्याओचिन काउंटी में 2,764 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में स्थित है। यह क्षेत्र छिंगहाई-तिब्बत पठार और सछ्वान बेसिन के संक्रमण क्षेत्र में आता है। यह भू-उद्यान सोंगफ़ान-कान्ज़ी ओरोजेनिक बेल्ट के 'शिखांग शैली' की तहों, 'शिखांग समूह' की टर्बिडाइट फ्लाईश संरचनाओं, छिंगहाई-तिब्बत पठार के पूर्वी छोर की अत्यधिक ऊंची पर्वत चोटियों और अद्वितीय हिमनदी भू-आकृतियों के लिए जाना जाता है।

बता दें कि यह भू-उद्यान प्राचीन टेथिस महासागर के विकास से लेकर छिंगहाई-तिब्बत पठार के पूर्वी हिस्से के उत्थान तक की भूवैज्ञानिक प्रक्रियाओं का महत्वपूर्ण प्रमाण प्रस्तुत करता है, जो वैज्ञानिक दृष्टि से अत्यंत मूल्यवान है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 April 2026 9:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story