आईपीएल 2026 पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली बार हुआ ऐसा

आईपीएल 2026 पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली बार हुआ ऐसा
पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ पीबीकेएस वानखेड़े स्टेडियम में एमआई के खिलाफ सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीम बन गई है। पंजाब किंग्स ने यहां मुंबई इंडियंस के विरुद्ध छठा मुकाबला अपने नाम किया है।

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ पीबीकेएस वानखेड़े स्टेडियम में एमआई के खिलाफ सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीम बन गई है। पंजाब किंग्स ने यहां मुंबई इंडियंस के विरुद्ध छठा मुकाबला अपने नाम किया है।

इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। इन दोनों ही टीमों ने वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5-5 मैच जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स (4) इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है।

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के विरुद्ध सर्वाधिक मुकाबले जीतने के मामले में पंजाब किंग्स संयुक्त रूप से 'नंबर-1' बन गई है। इस टीम ने एमआई के खिलाफ अब तक 35 में से 18 मुकाबले जीते हैं। इस मामले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली है, जिसने 39 मुकाबलों में 18 जीत दर्ज की।

दिल्ली कैपिटल्स इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है, जिसने 38 मुकाबलों में 17 जीत दर्ज की है। वहीं, आरसीबी (35 मुकाबलों में 16 जीत) तीसरे और राजस्थान रॉयल्स (31 मुकाबलों में 15 जीत) चौथे पायदान पर मौजूद है।

वानखेड़े स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए। इस पारी में क्विंटन डी कॉक ने 60 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 112 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि नमन धीर ने 50 रन टीम के खाते में जोड़े।

इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 16.3 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली। इस टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों में 13 बाउंड्री के साथ नाबाद 80 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर 35 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 66 रन बनाकर आउट हुए।

यह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा सफल टारगेट चेज का रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में शीर्ष पर भी पंजाब किंग्स की टीम है, जिसने आईपीएल 2025 के क्वार्टर फाइनल में इस टीम के खिलाफ 204 रन के टारगेट को सफलतापूर्वक हासिल किया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 April 2026 11:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story