रोहित शेट्टी फायरिंग मामला आगरा से एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियां 15 पहुंची

रोहित शेट्टी फायरिंग मामला आगरा से एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियां 15 पहुंची
मुंबई में चर्चित रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को इस मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ गाठ को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई में चर्चित रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को इस मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ गाठ को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है।

यह गिरफ्तारी यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई के तहत की गई।

मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ गाठ फायरिंग की घटना के समय मौके पर मौजूद था और वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस कई दिनों से जुटी हुई थी और आखिरकार उसे आगरा से पकड़ लिया गया।

इस गिरफ्तारी के साथ ही रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में अब तक कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले पुलिस 14 आरोपियों को गिरप्तार कर चुकी है। इनमें शूटर, हथियार सप्लाई करने वाले और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाले लोग शामिल हैं। क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक फायरिंग के समय प्रदीप कुमार उर्फ गाठ भी मौजद था। घटना के बाद से फरार था जिसकी तलाश मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही थी।

आपको बताते चलें, 31 जनवरी की देर रात जुहू स्थित रोहित शेट्टी के घर पर हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। हमलावरों ने इमारत की पहली मंजिल को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चलाई थीं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना के तुरंत बाद मुंबई पुलिस हरकत में आई और इस पूरे मामले की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस हमले के पीछे उगाही का मकसद था। आरोपियों को पैसों का लालच देकर इस वारदात के लिए तैयार किया गया था। मुख्य शूटर दीपक शर्मा को 15 लाख रुपए देने का वादा किया गया था, जिसमें से 50 हजार रुपए एडवांस दिए गए थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 April 2026 11:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story