चीन की 'प्रशासन प्रदर्शन पर सही अवधारणा' वैश्विक शासन में ज्ञान का योगदान करती है क्यूबाई विद्वान
बीजिंग, 7 मई (आईएएनएस)। हाल ही में, क्यूबा के विद्वान एडुआर्डो रेगलाडो फ्लोरिडो ने स्पेनिश वेबसाइट चाइना पॉलिसी ऑब्जर्वर पर 'चीन का प्रशासन प्रदर्शन पर सही अवधारणा : सिद्धांत, व्यवहार और लैटिन अमेरिका के लिए इसके निहितार्थ' शीर्षक से एक लेख प्रकाशित किया।
लेख में बताया गया है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी, प्रशासन प्रदर्शन पर सही अवधारणा को स्थापित करने और उसका पालन करने पर जोर देती है, जिसका उद्देश्य सुनिश्चित करना है कि शासन पद्धतियां हमेशा जनता के मूलभूत हितों के अनुरूप हों, वैज्ञानिक सिद्धांतों का पालन करें और अनवरत विकास प्राप्त करें। यह अवधारणा न केवल चीन के घरेलू शासन में प्रभावी साबित हुई है, बल्कि वैश्विक शासन के लिए भी एक मूल्यवान संदर्भ प्रदान करती है।
लेख का विचार है कि चीन द्वारा स्थापित प्रशासन प्रदर्शन पर सही अवधारणा और इसके ठोस व्यावहारिक परिणाम वैश्विक शासन के लिए एक नया दृष्टिकोण प्रदान करता है जो "जनहितैषी है, राष्ट्रीय परिस्थितियों का सम्मान करता है, दीर्घकालिक शासन प्रभावशीलता पर केंद्रित है और टिकाऊ परिणामों की दिशा में काम करता है।"
लैटिन अमेरिकी देश और चीन समान संवाद के माध्यम से इस अवधारणा के स्थानीयकरण और अनुकूलन को बढ़ावा दे सकते हैं, जिससे मिलकर एक अधिक न्यायपूर्ण और समान अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का निर्माण हो सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 May 2026 9:27 PM IST












