चीनी इलेक्ट्रिक सूचना विनिर्माण उद्योग के अतिरिक्त मूल्य में 13.6 प्रतिशत वृद्धि

चीनी इलेक्ट्रिक सूचना विनिर्माण उद्योग के अतिरिक्त मूल्य में 13.6 प्रतिशत वृद्धि
चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल की पहली तिमाही में पैमाने के ऊपर के इलेक्ट्रिक व सूचना विनिर्माण उद्यमों (सालाना कारोबार 2 करोड़ युआन या उससे अधिक) के अतिरिक्त मूल्य साल दर साल 13.6 प्रतिशत बढ़े, जो अलग-अलग तौर पर इसी अवधि में उद्योग और हाईटेक विनिर्माण उद्योग से 7.5 प्रतिशत और 1.1 प्रतिशत अधिक थे।

बीजिंग, 7 मई (आईएएनएस)। चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल की पहली तिमाही में पैमाने के ऊपर के इलेक्ट्रिक व सूचना विनिर्माण उद्यमों (सालाना कारोबार 2 करोड़ युआन या उससे अधिक) के अतिरिक्त मूल्य साल दर साल 13.6 प्रतिशत बढ़े, जो अलग-अलग तौर पर इसी अवधि में उद्योग और हाईटेक विनिर्माण उद्योग से 7.5 प्रतिशत और 1.1 प्रतिशत अधिक थे।

इस मार्च में पैमाने के ऊपर वाले इलेक्ट्रिक और सूचना विनिर्माण उद्योग का अतिरिक्त मूल्य साल दर साल 12.5 प्रतिशत अधिक बढ़ा। मुख्य उत्पादों में उत्पादित स्मार्ट फोन की संख्या 29 करोड़ 80 लाख है, जो पिछले साल की समान अवधि से 6.9 प्रतिशत बढ़ी। उत्पादित एकीकृत परिपथ की संख्या 1272 करोड़ थी, जो साल दर साल 24.3 प्रतिशत बढ़ी ।

पहली तिमाही में पैमाने के ऊपर वाले इलेक्ट्रिक सूचना विनिर्माण उद्योग की कुल कारोबार आय 43 खरब 10 अरब युआन रही, जो साल दर साल 14.8 प्रतिशत बढ़ी। मुनाफे की कुल रकम 2 खरब 17 अरब युआन रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 1.25 गुने से अधिक बढ़ी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 May 2026 9:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story