चीन ने रॉकेट के पहले चरण को जमीन पर सफलतापूर्वक उतारा
बीजिंग, 19 अगस्त (आईएएनएस)। चीन ने बुधवार सुबह पुन: प्रयोज्य रॉकेट चूछ्य्व-3 का सफल प्रक्षेपण किया। इसके साथ ही चीन ने रॉकेट के पहले चरण को जमीन पर सफलतापूर्वक उतारने की पहली उपलब्धि हासिल की।
चूछ्य्वे-3 वाई2 वाहक रॉकेट ने उत्तर पश्चिमी चीन के तोंगफंग वाणिज्यिक अंतरिक्ष नवाचार पायलट क्षेत्र से सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर पेइचिंग समय के अनुसार उड़ान भरी। प्रक्षेपण के बाद रॉकेट के पहले चरण को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया योजना के अनुसार पूरी हुई।
इसके साथ ही यह मिशन पूरी तरह सफल रहा। यह मिशन 10 जुलाई को समुद्र में लॉन्ग मार्च 10बी के पहले चरण को सफलतापूर्वक उतारने के बाद किया गया है।
इसके साथ ही, यह तैनाती योग्य लैंडिंग लेग्स की मदद से रॉकेट के पहले चरण को जमीन पर नियंत्रित तरीके से उतारने का चीन का पहला सफल प्रयास है। इसे चीन की पुन: प्रयोज्य रॉकेट तकनीक के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   19 Aug 2026 10:51 PM IST












