चीन उच्च स्तरीय वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी स्वावलंबन को गति देगा तिंग श्वेश्यांग

चीन उच्च स्तरीय वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी स्वावलंबन को गति देगा  तिंग श्वेश्यांग
2026 चोंगक्वानछुन मंच का सालाना सम्मेलन 25 मार्च को पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। चीनी उप प्रधानमंत्री तिंग श्वेश्यांग ने उद्घाटन समारोह में भाग लेकर भाषण दिया।

बीजिंग, 26 मार्च (आईएएनएस)। 2026 चोंगक्वानछुन मंच का सालाना सम्मेलन 25 मार्च को पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। चीनी उप प्रधानमंत्री तिंग श्वेश्यांग ने उद्घाटन समारोह में भाग लेकर भाषण दिया।

उन्होंने कहा कि 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन उच्च स्तरीय वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी स्वावलंबन बढ़ाने में तेजी लाकर अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक व तकनीकी सृजन के केंद्र के निर्माण पर खास जोर लगाएगा और वैज्ञानिक व तकनीकी शक्ति के महत्वपूर्ण रणनीतिक स्तंभ का निर्माण करेगा।

तिंग ने अपने भाषण में कहा कि 14वीं पंचवर्षीय योजना में चीन की वैज्ञानिक व तकनीकी शक्ति में उल्लेखनीय उन्नति आई है और वैश्विक सृजन के एक महत्वपूर्ण ध्रुव के नाते चीन का प्रभाव काफी हद तक बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि हम पेइचिंग (पेइचिंग, थ्येनचिन, हपेई) अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक व तकनीकी सृजन केंद्र को विश्व के महत्वपूर्ण वैज्ञानिक केंद्र, प्रतिभाओं के केंद्र और सृजन के हब के रूप में निर्मित करने का समर्थन करते हैं।

उन्होंने कहा कि चीन विभिन्न पक्षों के साथ वैश्विक विज्ञान व तकनीक के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करने को तैयार है। उन्होंने तीन सूत्रीय सुझाव भी पेश किए, जिनमें अधिक खुले व समावेशी नवाचार नेटवर्क का निर्माण, अधिक व्यापक रूप से वैज्ञानिक व तकनीकी सहयोग चलाना और अधिक समानतापूर्ण और बेहतर वैज्ञानिक व तकनीकी शासन बढ़ाना शामिल हैं।

इस साल के सम्मेलन का मुख्य विषय वैज्ञानिक व तकनीकी नवाचार और व्यावसायिक नवाचार का गहन मिश्रण है। करीब एक हजार से अधिक अतिथि उद्घाटन समारोह में उपस्थित हुए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 4:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story