चेन्नई में 'प्रसिद्ध' हुए कृष्णा, फेंका वनडे फॉर्मेट का सबसे बेहतरीन स्पेल

चेन्नई में प्रसिद्ध हुए कृष्णा, फेंका वनडे फॉर्मेट का सबसे बेहतरीन स्पेल
भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार को चेन्नई में वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला भारतीय टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के लिए यादगार बन गया। कृष्णा ने अपने वनडे करियर में पहली बार 5 विकेट लिए और चेन्नई में वनडे फॉर्मेट में सबसे बेहतर स्पेल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए।

चेन्नई, 20 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार को चेन्नई में वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला भारतीय टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के लिए यादगार बन गया। कृष्णा ने अपने वनडे करियर में पहली बार 5 विकेट लिए और चेन्नई में वनडे फॉर्मेट में सबसे बेहतर स्पेल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए।

प्रसिद्ध कृष्णा ने 8.2 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए। चेन्नई में किसी भी गेंदबाज का वनडे फॉर्मेट में यह श्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनकी इस बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से ही भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को पहली पारी में 44.2 ओवर में 218 रन पर समेट दिया।

कृष्णा ने पांच विकेट लेने के बाद कहा, "टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर बहुत खुश हूं। हम गेंदबाजी में हर लेंथ पर काम कर रहे हैं और बहुत मेहनत कर रहे हैं। मैं कोई भी फॉर्मेट खेल रहा हूं। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि चीजें ठीक हो रही हैं। इसमें कोच मोर्ने मोर्कल का भी योगदान है।"

लगातार पांच ओवर फेंकने और 4 विकेट लेने के बाद कृष्णा को छठा ओवर नहीं दिया गया था। इस पर उन्होंने कहा, "मैं सच में, बहुत थक गया था। कोई शिकायत नहीं है। मैंने पांचवां ओवर किया और चौथा विकेट लिया। हमारे लिए सबसे जरूरी बात यह थी कि हम इतने गर्म दिन में मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करें।"

चेन्नई जिन दो गेंदबाजों का पूर्व बेहतर प्रदर्शन रहा है, उनमें वेस्टइंडीज के रवि रामपॉल और पाकिस्तान के आकिब जावेद हैं। रामपॉल ने 2011 में भारत के खिलाफ 51 रन देकर 5 विकेट लिए थे। वहीं आकिब जावेद ने 1997 में भारत के खिलाफ 61 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

चेन्नई की पिच को स्पिनरों के अनुकूल माना जाता है। ऐसे में तेज गेंदबाजों को मिलने वाली सफलता निश्चित ही उनकी क्षमता को प्रदर्शित करती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Jun 2026 7:05 PM IST

Tags

Next Story