राम चरण और उपासना ने पहली बार दिखाया बड़ी बेटी का चेहरा, जन्मदिन की दी बधाई
मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। टॉलीवुड जोड़ी राम चरण और उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार अपनी बेटी की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की। माता-पिता बनने के बाद यह पहली बार है, जब उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा दिखाया। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी की बस एक झलक ही दिखाई थी।
शनिवार को राम चरण और उपासना ने फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें दोनों अपनी नन्ही राजकुमारी को प्यार से थामे हुए नजर आए।
अपनी बेटी को उसके खास दिन पर एक जॉइंट पोस्ट में बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे क्लिनकारा, हमारी प्यारी सी बच्ची" और इसके साथ रेड हार्ट और इविल हार्ट इमोजी भी लगाए।
राम चरण ने जून 2012 में शादी की थी। जून 2023 में दंपति ने बेटी के जन्म की जानकारी शेयर की थी। पिछले साल दिवाली के दौरान उपासना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और फरवरी में इस कपल के जुड़वां बच्चे-एक लड़का और एक लड़की हुए।
दूसरी बार पिता बनने पर खुशी जाहिर करते हुए 'आरआरआर एक्टर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमें एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। दो बेटियों और एक बेटे का होना हमारे लिए बहुत खुशी और आभार की बात है। हमारी जिंदगी में मौजूद महिलाएं ही हमारी सबसे बड़ी ताकत रही हैं।"
हाल ही में राम चरण और उपासना ने अपनी शादी की 14वीं सालगिरह के मौके पर अपने नवजात जुड़वां बच्चों की पहली झलक दिखाई थी। उन्होंने अपने तीनों बच्चों के नन्हे हाथों वाली एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की थी। कैप्शन में उन्होंने बस "हार्ट इज फुल" लिखा और साथ में एक इन्फिनिटी इमोजी भी लगाया था।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   20 Jun 2026 7:26 PM IST












