चेन्नई पुलिस ने डकैती मामले में वांछित बदमाश को मुठभेड़ में किया ढेर

चेन्नई पुलिस ने डकैती मामले में वांछित बदमाश को मुठभेड़ में किया ढेर
चेन्नई के माधवराम राउंडटाना के पास एक मुठभेड़ में पुलिस ने थोप्पई गणेश नाम के बदमाश को मार गिराया। मारा गया बदमाश पुझल जिले में स्थित घर में डकैती के मामले में आरोपी था। पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन उसने पर पुलिसकर्मियों पर हमला किया और भागने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ में उसे गोली लग गई।

चेन्नई, 16 मार्च (आईएएनएस)। चेन्नई के माधवराम राउंडटाना के पास एक मुठभेड़ में पुलिस ने थोप्पई गणेश नाम के बदमाश को मार गिराया। मारा गया बदमाश पुझल जिले में स्थित घर में डकैती के मामले में आरोपी था। पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन उसने पर पुलिसकर्मियों पर हमला किया और भागने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ में उसे गोली लग गई।

पुलिस के मुताबिक, 30 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 5:40 बजे पुझल जिले के कुझल थिरुनीलकंदन नगर स्थित महावीर गार्डन में विजयकुमार के घर में डकैती हुई। छह नकाबपोश रसोई के पिछले दरवाजे से घर में घुसे और घरवालों को चाकू दिखाकर धमकाया और 25 लाख कैश, लगभग 15 सोने के आभूषण और एक हीरे की बाली लूटकर कार से फरार हो गए थे।

इस घटना के दौरान वसंत नामक महिला के होंठ पर मामूली चोट आई। पुझल पुलिस स्टेशन में शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की। फिंगर प्रिंट साक्ष्य और इलाके से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाश थोप्पई गणेश की वारदात में संलिप्तता पाई। इस मामले में पुझल पुलिस ने वकीलों समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया था और आगे की जांच कर रही थी।

पुलिस थोप्पई गणेश की तलाश कर रही थी, तभी सोमवार सुबह माधवराम राउंडटाना के पास उसका पता चला और उसे पकड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार, गणेश ने अधिकारियों पर हमला किया और भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई जो उसे जा लगी।

गोली लगने से घायल गणेश को तुरंत चेन्नई के स्टेनली सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका शव अस्पताल में रखा गया है।

पुलिस ने बताया कि थोप्पई गणेश के खिलाफ व्यासर्पडी, माधवराम, चितलापक्कम और मदिपक्कम समेत 14 पुलिस थानों में हत्या, लूट और लूट के प्रयास जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

लगभग एक साल पहले थोप्पई गणेश और उसके साथी अरिवाझगन को चेन्नई पुलिस ने तिरुट्टानी के पास एक अन्य मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। उस समय गिरफ्तारी के दौरान अरिवाझगन को पुलिस ने गोली मार दी थी। जमानत पर रिहा होने के बाद थोप्पई गणेश फरार था और बाद में 30 जनवरी को हुए डकैती मामले में उसका नाम सामने आया। इस मामले में दो वकीलों समेत पांच से अधिक लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 March 2026 11:44 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story