छत्रपति संभाजी महाराज जयंती कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिरला बोले- उनका बलिदान देता रहेगा राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा

छत्रपति संभाजी महाराज जयंती कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिरला बोले- उनका बलिदान देता रहेगा राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा
स्वधर्म के रक्षक और महान योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इस अवसर पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने छत्रपति संभाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की है। ओम बिरला ने कहा कि संभाजी महाराज का बलिदान और उनका गौरवशाली जीवन युगों-युगों तक राष्ट्रप्रेम और साहस की प्रेरणा देता रहेगा।

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। स्वधर्म के रक्षक और महान योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इस अवसर पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने छत्रपति संभाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की है। ओम बिरला ने कहा कि संभाजी महाराज का बलिदान और उनका गौरवशाली जीवन युगों-युगों तक राष्ट्रप्रेम और साहस की प्रेरणा देता रहेगा।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। विपरीत परिस्थितियों में भी स्वराज, संस्कृति और राष्ट्रधर्म की रक्षा के लिए छत्रपति ने जिस अद्वितीय पराक्रम और दृढ़ता का परिचय दिया, वह भारतीय इतिहास में अमर है। उन्होंने अन्याय और आक्रांताओं के सामने कभी समझौता नहीं किया व असहनीय यातनाएं सहकर भी अपने सिद्धांतों और विचारों के प्रति अटल रहे। छत्रपति संभाजी महाराज का बलिदान और उनका गौरवशाली जीवन युगों-युगों तक राष्ट्रप्रेम और साहस की प्रेरणा देता रहेगा।"

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्रपति संभाजी महाराज के कार्यों और पराक्रम को याद किया। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "बाल्यकाल से ही राष्ट्रप्रेम, धर्मरक्षा और हिन्दवी स्वराज के संस्कारों को आत्मसात करने वाले छत्रपति संभाजी महाराज ने अनेक रणनीतिक क्षेत्रों को मुगलों के कब्जे से मुक्त कराया व अनगिनत युद्धों में मुगल सेना को परास्त किया।"

अमित शाह ने आगे लिखा, "धर्मांतरण को रोकने के लिए आजीवन कटिबद्ध छत्रपति संभाजी महाराज ने स्वधर्म, स्वभाषा और स्वराज की मशाल कभी बुझने नहीं दी और उसके लिए अपने प्राणों की आहुति तक दे दी। धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज को उनकी जयंती पर नमन।"

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पोस्ट किया, "स्वदेश, स्वधर्म और स्वराज्य के लिए समर्पित आपका धर्मनिष्ठ जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादायी है। धरा को धन्य व गौरवान्वित करने वाले मां भारती के वीर सपूत के चरणों में बारंबार प्रणाम।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्रपति संभाजी महाराज को नमन करते हुए कहा, "उनका प्रेरणादायी जीवन राष्ट्रनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता, पराक्रम, त्याग और स्वाभिमान का अमिट प्रतीक है।"

वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, "अद्वितीय शौर्य, अदम्य साहस और स्वधर्म के रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। अपनी वीरता और बलिदान से भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाले शंभू राजे का जीवन हमें राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है। उनके महान आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी मराठा गौरव छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा, "मातृभूमि, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा हेतु आपका त्याग, शौर्य एवं बलिदान युगों-युगों तक राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 May 2026 7:32 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story