चीन में एकीकृत कंप्यूटिंग क्षमता की निगरानी शुरू

चीन में एकीकृत कंप्यूटिंग क्षमता की निगरानी शुरू
2026 चीन कंप्यूटिंग क्षमता सम्मेलन से मिली जानकारी के अनुसार, चीन के कंप्यूटिंग क्षमता प्लेटफॉर्म ने देशभर में एकीकृत कंप्यूटिंग क्षमता की समन्वित निगरानी व्यवस्था तैयार कर ली है।

बीजिंग, 14 सितंबर (आईएएनएस)। 2026 चीन कंप्यूटिंग क्षमता सम्मेलन से मिली जानकारी के अनुसार, चीन के कंप्यूटिंग क्षमता प्लेटफॉर्म ने देशभर में एकीकृत कंप्यूटिंग क्षमता की समन्वित निगरानी व्यवस्था तैयार कर ली है।

हाल के वर्षों में चीन में कंप्यूटिंग क्षमता अधोसंरचना के निर्माण का दायरा लगातार बढ़ा है और इसके लेआउट को भी लगातार बेहतर किया गया है। हालांकि, कंप्यूटिंग क्षमता के बिखरे हुए लेआउट, संसाधनों की स्थिति की स्पष्ट जानकारी न होने, गतिशील निगरानी में देरी और विभिन्न क्षेत्रों के बीच समन्वय की कमी जैसी चुनौतियां अभी भी मौजूद हैं। इन्हीं चुनौतियों को देखते हुए, चीनी उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मार्गदर्शन में पूरे उद्योग ने कंप्यूटिंग क्षमता की स्थिति की स्वचालित और संवेदनशील निगरानी प्रणाली तैयार करने का काम व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया है।

चीन कंप्यूटिंग क्षमता प्लेटफॉर्म राष्ट्रीय स्तर पर कंप्यूटिंग क्षमता के लिए एक व्यापक सेवा मंच है। फिलहाल, इस प्लेटफॉर्म से 10,000 से अधिक पंजीकृत उद्यम उपयोगकर्ता जुड़े हैं। इस पर 2,000 से अधिक कंप्यूटिंग क्षमता उत्पाद सूचीबद्ध हैं और 300 से अधिक विभिन्न बड़े मॉडल भी इससे जुड़े हैं। यह डेवलपर्स को कंप्यूटिंग क्षमता की मांग और उपयोग से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराता है। साथ ही, प्लेटफॉर्म पर अब तक अरबों कंप्यूटिंग क्षमता निगरानी डेटा दर्ज किए जा चुके हैं।

चीनी सूचना एवं संचार अनुसंधान संस्थान के मुख्य इंजीनियर ह पाओहोंग ने बताया कि चीन कंप्यूटिंग क्षमता प्लेटफॉर्म ने देश के 31 प्रांतीय स्तर के प्लेटफॉर्मों को नेटवर्क से जोड़ने का काम व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया है। इसके जरिए समान मानकों पर आधारित, समन्वित और कुशल राष्ट्रीय कंप्यूटिंग क्षमता स्थिति निगरानी प्रणाली तैयार की गई है। इस व्यवस्था ने क्षेत्रीय बाधाओं को प्रभावी ढंग से कम किया है और डेटा आइलैंड की समस्या को दूर करने में मदद

की है। अब देशभर में कंप्यूटिंग क्षमता की स्थिति को स्पष्ट रूप से समझने, उसके गतिशील बदलावों पर नजर रखने और संचालन की निगरानी करने में मदद मिल रही है। इससे चीन में कंप्यूटिंग क्षमता के निर्माण को व्यापक स्तर पर अधिक सघन, कुशल और सर्वव्यापी समन्वय की दिशा में आगे बढ़ाने का आधार तैयार हुआ है।

2026 चीन कंप्यूटिंग क्षमता सम्मेलन का विषय "कंप्यूटिंग क्षमता का जाल बुनें, बुद्धिमत्ता से नए भविष्य की शुरुआत करें" है। यह सम्मेलन 11 से 13 सितंबर तक चीन के हपेइ प्रांत के लांगफांग में आयोजित किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Sept 2026 9:42 PM IST

Tags

Next Story