एनआईटी-गोवा में 28 फैकल्टी पदों पर भर्ती का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और सैलरी

एनआईटी-गोवा में 28 फैकल्टी पदों पर भर्ती का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और सैलरी
शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े जो लोग नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में नौकरी करने की ख्वाहिश रखते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है। दरअसल, एनआईटी-गोवा ने असिस्टेंट प्रोफेसर सहित विभिन्न 28 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

पणजी, 14 सितंबर (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े जो लोग नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में नौकरी करने की ख्वाहिश रखते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है। दरअसल, एनआईटी-गोवा ने असिस्टेंट प्रोफेसर सहित विभिन्न 28 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

एनआईटी-गोवा की ओर से जारी रिक्तियों में असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-II (लेवल-10) और असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I (लेवल-12) के 16, एसोसिएट प्रोफेसर (लेवल-13ए2) के 8 और प्रोफेसर (लेवल-14ए) के 4 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एनआईटी-गोवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को जमा किए हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ एक लिफाफे में डालकर डाक के माध्यम से 'रजिस्ट्रार, एनआईटी-गोवा कैंपस, कोट्टामोल पठार, कुनकोलिम म्युनिसिपल एरिया, सालसेटे तालुका, दक्षिण गोवा जिला, गोवा राज्य, पिन-403703' पते पर 7 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक या उससे पहले पहुंचाना होगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास पीएचडी का होना अनिवार्य है। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 3 से 13 वर्षों का अनुभव जरूरी है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, क्रेडिट पॉइंट्स के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, प्रेजेंटेशन/लेक्चर और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 70,900 से 1,59,100 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी (पुरुष) के लिए 1,500 रुपए और जनरल/ओबीसी (महिलाओं) के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एनआईटी-गोवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Sept 2026 9:42 PM IST

Tags

Next Story