चीन में पहली छमाही में 2,450 किमी शहरी हरित पथ का निर्माण शुरू

चीन में पहली छमाही में 2,450 किमी शहरी हरित पथ का निर्माण शुरू
चीनी आवास और शहरी ग्रामीण निर्माण मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में पूरे चीन में शहरी पार्कों और हरित क्षेत्रों की सेवा क्षमता में लगातार सुधार हुआ है।

बीजिंग, 24 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी आवास और शहरी ग्रामीण निर्माण मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में पूरे चीन में शहरी पार्कों और हरित क्षेत्रों की सेवा क्षमता में लगातार सुधार हुआ है।

इस दौरान पॉकेट पार्क और शहरी हरित पथ के निर्माण के साथ ही पार्कों और हरित क्षेत्रों के उन्नयन को भी लगातार बढ़ावा दिया गया। इसका मकसद नागरिकों की घर के पास मनोरंजन और व्यायाम से जुड़ी जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करना है।

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में देशभर में 2,800 से अधिक पॉकेट पार्क और 2,450 किलोमीटर शहरी हरित पथ का निर्माण शुरू किया गया। इसके अलावा, करीब 7,500 हेक्टेयर शहरी पार्कों और हरित क्षेत्रों का उन्नयन किया गया। इसी के साथ, पार्कों और हरित क्षेत्रों को लोगों के लिए खोलने और उनके साझा उपयोग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत करीब 24,800 हेक्टेयर घास के मैदानों को चरणबद्ध तरीके से खोला गया है।

इसके साथ ही, देशभर के पार्कों में लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का भी विस्तार किया गया है। शहरी पार्कों में टेबल टेनिस टेबल समेत विभिन्न तरह की खेल और फिटनेस सुविधाओं के 15,000 से अधिक स्थान जोड़े गए हैं। इससे नागरिकों की मनोरंजन, खेल और फिटनेस से जुड़ी अलग अलग जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने में मदद मिली है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Aug 2026 10:22 PM IST

Tags

Next Story