चीन में सेवानिवृत्त सैनिकों के रोजगार और उद्यमिता बढ़ाने पर नियम लागू होगा

चीन में सेवानिवृत्त सैनिकों के रोजगार और उद्यमिता बढ़ाने पर नियम लागू होगा
चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने हाल में राज्य परिषद का आदेश दिया। सेवानिवृत्त सैनिकों के रोजगार और उद्यमिता बढ़ाने पर नियम इस साल 1 अगस्त को लागू होगा।

बीजिंग, 1 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने हाल में राज्य परिषद का आदेश दिया। सेवानिवृत्त सैनिकों के रोजगार और उद्यमिता बढ़ाने पर नियम इस साल 1 अगस्त को लागू होगा।

नियम का उद्देश्य है सेवानिवृत्त सैनिकों के रोजगार के अवसर और उद्यमिता बढ़ाया जाय, सेवानिवृत्त सैनिकों के मानव संसाधन की भूमिका निभाई जाए, सेवानिवृत्त सैनिकों के कानूनी हितों की रक्षा की जाए और सैनिकों को समाज में सम्मानित पेशा बनाया जाए।

नियम में कहा गया है कि सेवानिवृत्त सैनिकों के रोज़गार और उद्यमिता से जुड़े कार्य में समावेशी और उदार नीति को मिलाने के सिद्धांत पर कायम रहता है। सरकार के प्रोत्साहन में, बाजार के निर्देश में और समाज के समर्थन में रोजगार और उद्यमिता करने में सेवानिवृत्त सैनिकों का प्रोत्साहन और समर्थन किया जाएगा। करियर चुनने का सही विचार रखने में सेवानिवृत्त सैनिकों को मार्गदर्शन दिया जाएगा।

नियम के अनुसार सरकार सेवानिवृत्त सैनिकों का शिक्षण और प्रशिक्षण मजबूत करेगी। राष्ट्रीय शिक्षा परीक्षा में भाग लेने और औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने में सेवानिवृत्त सैनिक संबंधित नियम के अनुसार उदार नीति और सब्सिडी का फायदा उठा सकते हैं।

इसके अलावा, नियम में रोजगार अधिमान्य उपाय और उद्यमिता समर्थन उपाय भी निश्चित किए गए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 July 2026 10:21 PM IST

Tags

Next Story