चीन ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए पहल की प्रस्तावित

चीन ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए पहल की प्रस्तावित
खाद्य सुरक्षा मानव अस्तित्व और विकास से जुड़ा एक मूलभूत मुद्दा है और एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सभी अर्थव्यवस्थाओं की साझा चिंता है। आने वाले समय में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए, चीन ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) अर्थव्यवस्थाओं के समक्ष तीन पहल प्रस्तावित की हैं।

बीजिंग, 22 अगस्त (आईएएनएस)। खाद्य सुरक्षा मानव अस्तित्व और विकास से जुड़ा एक मूलभूत मुद्दा है और एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सभी अर्थव्यवस्थाओं की साझा चिंता है। आने वाले समय में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए, चीन ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) अर्थव्यवस्थाओं के समक्ष तीन पहल प्रस्तावित की हैं।

20 अगस्त को लियाओनिंग प्रांत के ताल्यान में आयोजित एपेक के खाद्य सुरक्षा पर उच्च स्तरीय सरकारी-व्यापारिक संवाद में, राष्ट्रीय खाद्य और रणनीतिक भंडार प्रशासन के निदेशक लियू हुआनशिन ने चीन की इन तीन पहलों की विषयवस्तु प्रस्तुत की।

लियू हुआनशिन ने कहा कि 15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान, चीन उत्पादन और उत्पादन क्षमता बढ़ाने, उत्पादन वातावरण में सुधार लाने और आय बढ़ाने पर एक साथ ध्यान केंद्रित करेगा, साथ ही अनाज की समग्र उत्पादन क्षमता में निरंतर वृद्धि करेगा, अनाज की स्थिर कीमतों और आपूर्ति को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करेगा, अनाज भंडारण और रसद के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देगा, तकनीकी नवाचार के माध्यम से औद्योगिक परिवर्तन और उन्नयन का नेतृत्व करेगा, अनाज सुरक्षा शासन प्रणाली में सुधार करेगा और देश की अनाज सुरक्षा गारंटी क्षमता को निरंतर मजबूत करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Aug 2026 10:58 PM IST

Tags

Next Story