चीन ने 'चीन से नाभिकीय खतरे' का खंडन किया
बीजिंग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। नाभिकीय अप्रसार संधि के सदस्य देशों का 11वां समीक्षा सम्मेलन 27 अप्रैल को अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में उद्घाटित हुआ और आम बहस आयोजित हुई।
इस मौके पर चीनी प्रतिनिधि ने अपने भाषण में कुछ देशों द्वारा तथाकथित 'चीन से नाभिकीय खतरे' का प्रचार करने का खंडन किया और कहा कि चीन हमेशा से आत्मरक्षा परमाणु रणनीति का पालन करता है। संबंधित आरोप बिलकुल निराधार और बदनियती वाला है।
यूएन स्थित स्थायी चीनी प्रतिनिधिमंडल के निरशस्त्रीकरण विभाग के काउंसलर श्यू फंग ने कहा कि चीन हमेशा परमाणु बल को राष्ट्रीय सुरक्षा की आवश्यकता के न्यूनतम स्तर पर कायम रखता है। नाभिकीय हथियार के पैमाने और विकास में चीन हमेशा अत्यंत संयम का रवैया अपनाता है और किसी अन्य परमाणु हथियार संपन्न देश से निवेश, मात्रा या पैमाने की तुलना कभी नहीं करता। चीन अतीत में और भविष्य में भी किसी देश के साथ परमाणु शस्त्रीकरण स्पर्द्धा नहीं करेगा। कुछ देशों ने इसकी अनदेखी कर बदनीयती के साथ जानबूझकर तथाकथित 'चीन से नाभिकीय खतरे' का प्रचार किया। संबंधित आरोप बिलकुल निराधार और बदनियती वाले हैं।
इसके साथ ही चीन ने परमाणु साझा, परमाणु छाता और विस्तारित निवारण आदि मुद्दों पर दोहरा मापदंड अपनाने में संबंधित देशों की आलोचना भी की। इससे अंतर्राष्ट्रीय परमाणु निरस्त्रीकरण प्रक्रिया और परमाणु अप्रसार संधि को नुकसान पहुंचेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   28 April 2026 9:31 PM IST












