चीन में बुनियादी चिकित्सा बीमा की कवरेज दर 95 प्रतिशत पर कायम
बीजिंग, 16 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा सुरक्षा प्रशासन ने गुरुवार को वर्ष 2025 में चिकित्सा सुरक्षा के विकास पर सांख्यिकीय विज्ञप्ति जारी की। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2025 के अंत तक चीन में 1 अरब 33 करोड़ 10 लाख लोगों ने बुनियादी चिकित्सा बीमा में नामांकित किया। बीमा कवरेज दर 95 प्रतिशत पर बनी हुई है।
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 के अंत तक बुनियादी चिकित्सा बीमा में शामिल कर्मचारियों की संख्या 38 करोड़ 85 लाख 61 हजार 200 तक पहुंची, जो वर्ष 2024 से 90 लाख 77 हजार 800 अधिक है। इसकी वृद्धि दर 2.4 प्रतिशत है। 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान बुनियादी चिकित्सा बीमा में शामिल कर्मचारियों की संख्या में सालाना औसतन 88 लाख की वृद्धि हुई।
वर्ष 2025 में बुनियादी चिकित्सा बीमा में शामिल लचीले रोजगार वाले कर्मचारियों और अन्य कार्मिकों की संख्या 6 करोड़ 98 लाख 20 हजार थी, जो 14वीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत से 2 करोड़ ज्यादा है।
सांख्यिकीय विज्ञप्ति में कहा गया है कि 14वीं पंचवर्षीय योजान के दौरान नागरिकों ने 1 अरब 33 करोड़ बार किसी दूसरी जगह पर इलाज किया। इसकी संचित लागत 32 खरब 95 अरब 65 करोड़ 20 लाख युआन रही। अब अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के अंतर-प्रांतीय प्रत्यक्ष निपटान की दर 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   16 July 2026 9:25 PM IST












