चीन में राष्ट्रीय दिवस पर बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई 30 करोड़ युआन पार

चीन में राष्ट्रीय दिवस पर बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई 30 करोड़ युआन पार
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के आंकड़ों के अनुसार, इस साल राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों यानी 1 से 7 अक्टूबर तक चीन में प्री-सेल समेत बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई 30 करोड़ युआन से अधिक हो चुकी है।

बीजिंग, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के आंकड़ों के अनुसार, इस साल राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों यानी 1 से 7 अक्टूबर तक चीन में प्री-सेल समेत बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई 30 करोड़ युआन से अधिक हो चुकी है।

राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान 10 से अधिक नई फिल्में रिलीज हुईं। इनमें कॉमेडी, सस्पेंस, रोमांस और एनिमेशन जैसी अलग-अलग शैलियों की फिल्में शामिल हैं। ऐसे में हर उम्र और पसंद के दर्शकों के लिए मनोरंजन के कई विकल्प मौजूद हैं।

बताया जाता है कि अब दर्शक सिनेमाघरों में सिर्फ फिल्में ही नहीं देख सकते, बल्कि खेल प्रतियोगिताओं का सीधा प्रसारण भी देख सकते हैं। 30 सितंबर को वर्ष 2026 के चाइना ओपन का सीधा प्रसारण चीन के 100 से अधिक सिनेमाघरों में दिखाया गया।

इसके अलावा, खपत को बढ़ावा देने के लिए चीन के अलग-अलग क्षेत्रों में कई तरह की सुविधाएं और प्रोत्साहन योजनाएं शुरू की गई हैं।

शनचन शहर में कुछ सिनेमाघरों के भीतर बुकस्टोर, सिर की देखभाल और ई-स्पोर्ट्स जैसे क्षेत्र भी बनाए गए हैं। ऐसे में कई दर्शक फिल्म देखने से पहले या बाद में इन सुविधाओं का अनुभव भी कर रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Oct 2026 8:15 PM IST

Tags

Next Story