चीन में सोने की खपत में पहली तिमाही में साल दर साल 4.41 फीसदी की वृद्धि हुई

चीन में सोने की खपत में पहली तिमाही में साल दर साल 4.41 फीसदी की वृद्धि हुई
9 मई को चीनी गोल्ड एसोसिएशन से मिली जानकारी के मुताबिक 2026 की पहली तिमाही में चीन का सोने का उत्पादन 81.065 टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 7.08 फीसदी कम है। सोने की खपत 303.292 टन रही, जो साल दर साल 4.41 प्रतिशत अधिक है।

बीजिंग, 9 मई (आईएएनएस)। 9 मई को चीनी गोल्ड एसोसिएशन से मिली जानकारी के मुताबिक 2026 की पहली तिमाही में चीन का सोने का उत्पादन 81.065 टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 7.08 फीसदी कम है। सोने की खपत 303.292 टन रही, जो साल दर साल 4.41 प्रतिशत अधिक है।

उत्पादन की दृष्टि से, पहली तिमाही में घरेलू कच्चे माल से सोने का उत्पादन 81.065 टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 7.08 फीसदी कम है। आयातित कच्चे माल से सोने का उत्पादन 55.165 टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 2.94 फीसदी ज्यादा है।

उपभोग की दृष्टि से, 2026 की पहली तिमाही में चीन में सोने का उपभोग 303.292 टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 4.41 फीसदी अधिक है। इसमें से, स्वर्ण आभूषणों का उपभोग 84.62 टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 37.10 फीसदी कम है। जबकि सोने की छड़ों और सिक्कों का उपभोग 202.062 टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 46.40 फीसदी अधिक है; और औद्योगिक और अन्य उपयोगों के लिए स्वर्ण का उपभोग 16.61 टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 7.43 प्रतिशत कम है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 10:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story