चीन ने अमेरिका से तथाकथित बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण अधिसूचना गठित कर चीन संबंधी संयुक्त भाषण की कड़ी निंदा की
बीजिंग, 12 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी निरस्त्रीकरण राजदूत ली चीच्यांग ने 11 अगस्त को जेनेवा निरस्त्रीकरण सम्मेलन पर अमेरिकी प्रतिनिधि के चीन संबंधी तथाकथित बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण अधिसूचना के संयुक्त भाषण की कड़ा निंदा की।
उन्होंने बल दिया कि चीनी प्रतिरक्षा आधुनिकीकरण का युक्तियुक्त और जायज निर्माण अविवादित है। चीन मुट्ठी भर देशों द्वारा निरस्त्रीकरण मंच का दुरुपयोग कर राजनीतिक नियंत्रण करने का डटकर विरोध करता है।
ध्यान रहे उस दिन आयोजित निरस्त्रीकरण सम्मेलन के पूर्णाधिवेशन पर अमेरिका आदि देशों ने तथाकथित बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण अधिसूचना का संयुक्त भाषण देकर चीन पर इस जुलाई में समुद्र से इंटर इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण करने का निराधार आरोप लगाया। ली चीच्यांग ने इसका खंडन कर चीनी पक्ष पर प्रकाश डाला।
ली चीच्यांग ने कहा कि चीन ने अब तक सिर्फ तीन बार इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण किया, जो पांच नाभिकीय देशों में सबसे कम है। अमेरिका विश्व में सर्वाधिक इंटरकॉन्टिनेंटल परीक्षा करने वाला देश है। उसने नाभिकीय शक्ति निर्माण में बड़ी पूंजी लगाई और तथाकथित नाभिकीय शेयरिंग व विस्तारित निवारण पर जोर लगाया, जो अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गया है।
ली चीच्यांग ने कहा कि चीन हमेशा शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर चलता है और प्रतिरक्षात्मक नाभिकीय रणनीति का पालन करता है। चीन हमेशा नाभिकीय शक्ति को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए न्यूनतम स्तर पर बनाए रखता है और किसी भी तरह की नाभिकीय हथियार स्पर्द्धा में भाग नहीं लेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   12 Aug 2026 8:23 PM IST












