'चाइना वॉक जीवंत हाईनान' चीनी और विदेशी मीडिया का संयुक्त साक्षात्कार कार्यक्रम शुरू

चाइना वॉक  जीवंत हाईनान चीनी और विदेशी मीडिया का संयुक्त साक्षात्कार कार्यक्रम शुरू
चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीन एशियाई-अफ्रीकी भाषा केंद्र और हाईनान मुख्य स्टेशन के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2026 'चाइना वॉक : जीवंत हाईनान' शीर्षक चीनी और विदेशी मीडिया का संयुक्त साक्षात्कार कार्यक्रम हाईनान प्रांत के सानया शहर में शुरू हुआ।

बीजिंग, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीन एशियाई-अफ्रीकी भाषा केंद्र और हाईनान मुख्य स्टेशन के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2026 'चाइना वॉक : जीवंत हाईनान' शीर्षक चीनी और विदेशी मीडिया का संयुक्त साक्षात्कार कार्यक्रम हाईनान प्रांत के सानया शहर में शुरू हुआ।

बताया जाता है कि वर्तमान साक्षात्कार कार्यक्रम का विषय मुक्त व्यापार बंदरगाह में ग्रामीण पुनरुत्थान है। कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते और वियतनाम समेत आठ आसियान देशों की 11 मीडिया संस्थाओं के पत्रकारों को कार्यक्रम में निमंत्रित किया गया। पत्रकार हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह के निर्माण और ग्रामीण पुनरुत्थान के विषय पर चीन और आसियान के बीच आपसी लाभ वाले सहयोग की कहानी सुनाएंगे।

गौरतलब है कि इस साल हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह के द्वीप-व्यापी विशेष सीमा शुल्क संचालन का पहला साल है, चीन और आसियान के बीच संवाद संबंधों की स्थापना की 35वीं वर्षगांठ है और चीन-आसियान व्यापक रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की 5वीं वर्षगांठ भी है।

साक्षात्कार दल 19 से 24 अक्टूबर तक सानया, वूचीशान और लिंगश्वए आदि क्षेत्र जाकर हाईनान में उष्णकटिबंधीय संसाधन, विशेष व्यवसाय, पर्यावरण संरक्षण, जन जीवन में सुधार और ग्रामीण शासन का अनुभव करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Oct 2026 6:04 PM IST

Tags

Next Story