चीनी महिला जोड़ी ने स्पीड क्लाइम्बिंग डबल रिले में बनाया विश्व रिकॉर्ड
बीजिंग, 6 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व क्लाइम्बिंग फेडरेशन के अनुसार, रविवार को पोलैंड के क्राको में आयोजित वर्ल्ड क्लाइम्बिंग सीरीज में चीन की तंग लीचुआन और चोउ याफेई की जोड़ी ने महिला डबल स्पीड रिले स्पर्धा में 12.89 सेकंड का समय लेकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
स्पीड क्लाइम्बिंग सीरीज, क्लाइम्बिंग विश्व कप की नई प्रतियोगिता है। इसमें पुरुष और महिला वर्ग की चार-लेन व्यक्तिगत स्प्रिंट, डबल स्पीड रिले और मिश्रित स्पीड रिले स्पर्धाएं शामिल हैं। इन सभी स्पर्धाओं को पहली बार विश्व कप सर्किट में शामिल किया गया है।
तंग लीचुआन और चोउ याफेई ने सेमीफाइनल में 13.02 सेकंड का समय लिया, जबकि फाइनल में 12.89 सेकंड में रेस पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही वे 13 सेकंड से कम समय में रेस पूरी करने वाली दुनिया की पहली महिला जोड़ी भी बन गईं।
पुरुष डबल स्पीड रिले में चीन की लोंग च्येनकुओ और छु शोउहोंग की जोड़ी ने अमेरिका के सैमुअल वॉटसन और जैक हैमर को 11.07 सेकंड के समय के साथ हराकर स्वर्ण पदक जीता।
इससे पहले, चीन के चाओ यीछंग ने पुरुषों की चार-लेन व्यक्तिगत स्प्रिंट में रजत पदक जीता था, जबकि चाओ यीछंग और चोउ याफेई की जोड़ी ने मिश्रित स्पीड रिले में कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में चीनी टीम ने कुल 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   6 July 2026 5:23 PM IST










