चीनी प्रतिनिधि ने वैश्विक शासन पहल के मार्गदर्शन में वैश्विक मानवाधिकार शासन सुधारने की अपील की

चीनी प्रतिनिधि ने वैश्विक शासन पहल के मार्गदर्शन में वैश्विक मानवाधिकार शासन सुधारने की अपील की
जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और स्विट्जरलैंड स्थित अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के चीनी स्थायी प्रतिनिधि च्या क्वीते ने स्थानीय समयानुसार 24 मार्च को यूएन मानवाधिकर परिषद के 61वें सम्मेलन पर 60 देशों की ओर से संयुक्त भाषण दिया।

बीजिंग, 26 मार्च (आईएएनएस)। जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और स्विट्जरलैंड स्थित अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के चीनी स्थायी प्रतिनिधि च्या क्वीते ने स्थानीय समयानुसार 24 मार्च को यूएन मानवाधिकर परिषद के 61वें सम्मेलन पर 60 देशों की ओर से संयुक्त भाषण दिया।

उन्होंने वैश्विक शासन पहल में निहित प्रचुर मानवाधिकार विषयों पर प्रकाश डाला और विभिन्न पक्षों से एक साथ निष्पक्षता, न्याय, सहयोग और साझी जीत वाली वैश्विक मानवाधिकार शासन व्यवस्था निर्मित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति अत्यंत जटिल है, यूएन और बहुपक्षवाद उल्टी हवा का सामना कर रहा है और वैश्विक शासन की प्रभावकारिता की उन्नति की बहुत आवश्यकता है। चीनी पक्ष ने तीन सूत्रीय सुझाव पेश किए। पहला, प्रभु-समानता का पालन कर मानवाधिकार के नाम से दोहरे मापदंड का निरोध किया जाए। दूसरा, बहुपक्षवाद का पालन कर यूएन मानवाधिकार क्षेत्र का सुधार किया जाए। तीसरा, जन केंद्रित होने की वकालत कर विकास का अधिकार बहुपक्षीय मानवाधिकार एजेंडा के अधिक बड़े स्थान पर रखा जाए।

ध्यान रहे कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सितंबर 2025 में वैश्विक शासन पहल प्रस्तुत की, जिसे 150 से अधिक देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का समर्थन मिला है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 4:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story