चीनी रोबोट ने नई सफलता हासिल की
बीजिंग, 24 अगस्त (आईएएनएस)। दूसरे विश्व ह्यूमनॉइड रोबोट खेल 22 से 26 अगस्त तक चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हो रहे हैं। 16 देशों की 666 टीमें और 2,056 से अधिक रोबोट 51 प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं।
बताया जाता है कि चीन के "थ्येनकोंग अल्ट्रा" ह्यूमनॉइड रोबोट ने 100 मीटर के बड़े समूह की दौड़ में 9.39 सेकंड का समय निकाला और जमैका के मशहूर खिलाड़ी उसेन बोल्ट द्वारा बनाए गए मानव विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
हाल के दिनों में कई देशों की मीडिया संस्थाओं ने दूसरे विश्व ह्यूमनॉइड रोबोट खेलों की रिपोर्टों की। चीनी रोबोट के विकास की तेज गति और औद्योगिक लाभ बार-बार विदेशों की सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना।
संयुक्त अरब अमीरात की मीडिया यूएई की आवाज ने रिपोर्ट में कहा कि पिछले साल "थ्येनकोंग अल्ट्रा" रोबोट ने 21.50 सेकंड से चैंपियनशिप जीती थी। सिर्फ एक साल में प्रदर्शन में इतना बड़ा सुधार आया। इससे जाहिर है कि चीन ने रोबोटिक डायनामिक मोशन और इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में बड़ी सफलताएं हासिल की हैं।
पाकिस्तान की मीडिया डेली इंडिपेंडेंट ने रिपोर्ट में कहा कि इस साल की पहली छमाही में चीन में ह्यूमनॉइड रोबोट की शिपमेंट 40 हजार यूनिट से ज्यादा हो गई है, जो विश्व शिपमेंट का 97 प्रतिशत है।
रिपोर्ट में मैकेनिज्म और मशीन साइंस के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ के अध्यक्ष आंद्रेस केस्केमेथी के हवाले से कहा गया है कि ह्यूमनॉइड रोबोट के क्षेत्र में चीन का तकनीकी नवाचार शानदार है। इन रोबोट्स का इस्तेमाल व्यापक तौर पर औद्योगिक विनिर्माण, घर पर बुजुर्गों की देखभाल, आपातकालीन सहायता और सार्वजनिक सेवा जैसे क्षेत्रों में किया जा रहा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   24 Aug 2026 10:42 PM IST












